फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rain again increased farmers' concern

क्षेत्र मे रूक रूक हुई बारिश से किसानो की चिंता बढी, सरसो की कटाई व आलू की खुदाई बंद हुई।

Sat, 28 Mar 2020 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Rain again increased farmers' concern
बारिश ने फिर बढ़ाई किसानों की चिंता
विज्ञापन

माछरा/मुंडाली। शुक्रवार को सुबह से हुई रूक-रूककर बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। वहीं आलू, सरसों, की कटाई बंद होने से किसान परेशान हो गया है।
बारिश से कोल्हू भी बंद हो गए है। जिससे गन्ने की छिलाई पर भी रोक लग गई है। किसान जितेंद्र कुमार, संजय कुमार, देवेंद्र त्यागी आदि ने बताया कि इस समय आलू व सरसों की खुदाई का कार्य तेजी से चल रहा है। उधर आलू की खुदाई के लिए मजदूर कम मिल रहे है। गन्ना पर्चिया कम मिलने से किसान सस्ते में कोल्हू पर ही गन्ना डाल रहे हैं। क्योंकि अभी तक गन्ना पर्चियां कम मिलने के कारण पेडी का गन्ना भी खेतों में खड़ा है। किसानों की मांग है कि गन्ना पर्चियां बढ़ाकर दी जाए जिससे जल्द गन्ना शुगर मिल पर डाला जाए।

घर से बहार नहीं निकल रहे मजदूर, फसल कटान की चिंता
हस्तिनापुर। क्षेत्र में सरसों की फसल पूरी तरह पककर तैयार है। 50 फीसदी कटाई का काम पूरा भी हो चुका है। लॉकडाउन के चलते लोग घरों में कैद हो गए है। मजदूर भी पुलिस के डर से काम करने से घबरा रहा है। जिसके चलते किसानों को फसल की चिंता भी सताने लगी है। उधर मौसम की बेरूखी भी किसानों की चिंता का सबब बनी हुई है। किसानों का कहना है कि अप्रैल माह के पहले सप्ताह से गेहूं की फसल भी पककर तैयार हो जाएगी। उससे पहले किसान सरसों और गन्ने की फसल से छुटकारा पाना चाहता है। लेकिन लेबर नहीं मिलने के चलते परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed