फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Railways will take you to Ayodhya, Prayagraj and Chitrakoot, special train from December 12

श्री रामपथ यात्राः रेलवे कराएगा अयोध्या, प्रयागराज और चित्रकूट की सैर, विशेष ट्रेन 12 दिसंबर से

Sat, 31 Oct 2020 01:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ/देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ/देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 31 Oct 2020 01:12 AM IST
सार

  • 12 दिसंबर से शुरू होगा श्री रामपथ यात्रा का सफर, मेरठ कैंट से मिलेगी ट्रेन
  • छह दिन की धार्मिक यात्रा, आईआरसीटीसीटूरिज्म डॉट कॉम पर जाकर लें पूरी जानकारी

विज्ञापन
Railways will take you to Ayodhya, Prayagraj and Chitrakoot, special train from December 12
ayodhya - फोटो : amar ujala

विस्तार

रेलवे ने मेरठ को श्री रामपथ यात्रा का तोहफा दिया है। लंबे समय बाद किसी धार्मिक यात्रा की सौगात मिली है। श्रीराम पथ यात्रा के लिए विशेष ट्रेन 12 दिसंबर को देहरादून से रवाना होगी, जो हरिद्वार, मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, हाथरस, टूंडला, इटावा होते हुए अयोध्या जाएगी। 

विज्ञापन


अयोध्या में भगवान श्रीराम से जुड़े धार्मिक महत्व के स्थलों को यात्रियों को भ्रमण कराने के बाद ट्रेन प्रयागराज और फिर चित्रकूट धाम जाएगी। यात्रियों को ‘देखो अपना देश’ कार्यक्रम के तहत धार्मिक महत्व के शहरों का भ्रमण कराया जाएगा।
विज्ञापन


हाल ही में अयोध्या में हुए श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन के बाद यह यात्रा कई मायनों में महत्वपूर्ण होगी। मेरठ कैंट स्टेशन से यात्री इस स्पेशल यात्रा का आनंद ले सकेंगे। इसकी अधिक जानकारी रेलवे की आईआरसीटीसीटूरिज्म डॉट कॉम पर जाकर टूर पैकेज बुकिंग टैब में जाकर ले सकते हैं। वेबसाइट पर अपनी बुकिंग करने के बाद आपकी सीट आरक्षित कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




रेल मंत्री पीयूष गोयल ने अपने फेसबुक एकाउंट पर श्री रामपथ यात्रा के रूट की जानकारी दी। इस यात्रा के दौरान रेलवे द्वारा शाकाहारी भोजन, आवास और दर्शनीय स्थलों तक परिवहन की पूरी व्यवस्था की जाएगी। इस यात्रा में छह दिन और पांच रात होंगी। इस यात्रा का किराया प्रति यात्री 5670 रुपये दर्शाया गया है। ट्रेन में शयनयान कक्ष होंगे। वहीं, यात्रियों को तीर्थ स्थलों पर धर्मशाला में ठहराने का प्रबंध किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed