{"_id":"670da6fe3580d0a77e0b1fc6","slug":"railway-underpass-built-in-kankarkheda-gate-will-be-closed-forever-meerut-news-c-14-1-mrt1051-680846-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कंकरखेड़ा में रेलवे अंडरपास बना, फाटक सदा के लिए बंद होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कंकरखेड़ा में रेलवे अंडरपास बना, फाटक सदा के लिए बंद होगा
विज्ञापन
मेरठ। कंकरखेड़ा में रेलवे फाटक के पास अंडरपास का निर्माण कार्य पूरा हो गया। एक सप्ताह में अंडरपास से यातायात शुरू करा दिया जाएगा। इसके बाद कंकरखेड़ा रेलवे फाटक को हमेशा के लिए बंद कर खत्म कर दिया जाएगा।
कैंट रेलवे स्टेशन के पास मेरठ-करनाल हाईवे के कंकरखेड़ा रेलवे फाटक पर कई साल पहले रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण किया गया था। अब एक साल से यहां पर फाटक के पास ही अंडरपास का निर्माण कराया जा रहा था। रेलवे अधिकारियों के अनुसार एक सप्ताह में अंडरपास से यातायात शुरू कर दिया जाएगा।
कैंट स्टेशन से लेकर सिटी रेलवे स्टेशनों के बीच चार फाटकों पर अभी अंडरपास या ओवरब्रिज नहीं बन पाया है, जिससे राहगीरों को परेशानी हो रही है। कैंट स्टेशन के दक्षिणी ओर का रेलवे फाटक कभी भी खराब होने से जाम लगता है तथा राहगीरों को परेशानी होती है। चार दिन पहले फाटक खराब हो गया था, जिससे स्कूली बच्चों को देर से स्कूल पहुंचना पड़ा था।