फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Railway News: Shalimar did not come for ten days, more than a thousand tickets canceled

Railway News: 10 दिन से नहीं आई शालीमार, एक हजार से ज्यादा लोगों ने टिकट रद्द कराए

Tue, 30 Apr 2024 11:15 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 30 Apr 2024 11:15 AM IST
सार

शालीमार एक्सप्रेस के नहीं चलने के कारण मां वैष्णो देवी धाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालु अधिक परेशान हैं। 

विज्ञापन
Railway News: Shalimar did not come for ten days, more than a thousand tickets canceled
train - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के शंभू रेलवे स्टेशन पर किसानों के आंदोलन के चलते शालीमार एक्सप्रेस दस दिन से नहीं आ रही है। रेलवे इस ट्रेन को बाडमेर-जेसलमेर से दिल्ली तक ही चला रहा है। दिल्ली- जम्मूतवी के बीच इस ट्रेन को रद्द कर रखा है। शालीमार एक्सप्रेस के नहीं चलने के कारण मां वैष्णो देवी धाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालु अधिक परेशान हैं। 

विज्ञापन


श्रद्धालुओं को अपना आरक्षित टिकट निरस्त कराना पड़ रहा है। 10 दिन में एक हजार से अधिक लोग टिकट रद्द करवा चुके हैं। जालंधर इंटरसिटी सुपर के भी दस दिनों से रद्द रहने से लुधियाना आदि शहरों में जाने वाले व्यापारी भी परेशान है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कामयाबी: मेरठ की मानसी माहेश्वरी की एनीमेशन फिल्म 'बनीहुड' की कांस में होगी स्क्रीनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी मांगों को लेकर फरवरी से आंदोलनरत किसानों ने 17 अप्रैल को पंजाब के पटियाला के शंभू रेलवे स्टेशन पर धरना शुरू कर दिया था। तभी से किसान वहां रेलवे ट्रैक पर कब्जा कर बैठे है। इससे पंजाब, हिमाचल, जम्मू आने जाने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित है। 

रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है और अनेक के मार्ग परिवर्तित कर उन्हें लुधियाना से वाया चंडीगढ़-अंबाला चलाया जा रहा है। रद्द होने वाली ट्रेनों में दिल्ली-मेरठ-सहारनपुर मार्ग पर चलनी वाली शालीमार एक्सप्रेस, दिल्ली-जालंधर इंटरसिटी सुपर भी शामिल है।

शालीमार एक्सप्रेस गाजियाबाद, मोदीनगर, मेरठ, खतौली, मुजफरनगर, देवबंद के निवासियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण ट्रेन है। इन कसबों, शहरों से मां वैष्णो देवी की यात्रा करने वाले श्रद्धालु शालीमार पर ही निर्भर है। क्योंकि इसके अलावा रोजाना जम्मूतवी जाने वाली और कोई ट्रेन इस मार्ग पर नहीं है। अब बीते दस दिनों से रेलवे ने शालीमार का संचालन दिल्ली तक ही कर रखा है। 

अचानक इस ट्रेन को दिल्ली-जम्मूतवी के बीच अनिश्चितकाल तक के लिए रद्द कर दिया है। इससे पहले से ही मां वैष्णो देवी की यात्रा के लिए टिकट आरक्षित कराने वाले श्रद्धालु सबसे ज्यादा परेशान हैं। उनके टिकट निरस्त हो गए है। अभी जिन्होंने मई में भी टिकट बुक करा रखे हैं, वो भी परेशान हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed