{"_id":"5740cd2d4f1c1b427cac806b","slug":"railway-me-track-nirikshan","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे जीएम ने किया ट्रैक का निरीक्षण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे जीएम ने किया ट्रैक का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2016 02:34 AM IST
विज्ञापन
रेलवे में निरीक्षण करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी रेलवे के जीएम ने शनिवार को साहिबाबाद से सहारनपुर तक रेलवे लाइन का निरीक्षण किया। सिटी स्टेशन पर जीएम न ट्रेन से उतरे न ही अधिकारियों से बात की।
दिल्ली के सफदरजंग से उत्तरी रेलवे के जीएम एके पूठिया की स्पेशल इंस्पेक्शन ट्रेन सुबह चली।
सबसे पहले ट्रेन साहिबाबाद पहुंची। यहां जीएम ने करीब 10 मिनट इंस्पेक्शन किया। इसके बाद गाजियाबाद सिटी रेलवे स्टेशन, मुरादनगर रेलवे स्टेशन होते हुए ट्रेन करीब 11.45 बजे सिटी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर पहुंची। यहां ट्रेन मात्र दो मिनट रुकी।
जीएम एके पूठिया ट्रेन से नहीं उतरे। उन्होंने किसी भी अधिकारी और मीडिया से वार्ता नहीं की। दो मिनट बाद ट्रेन सहारनपुर रवाना हो गई। वहां से ट्रेन वापस करीब 2.30 बजे चली। इस दौरान जीएम और तकनीकी विभाग ने इस मार्ग की बिजली की क्षमता, ओएचई वायर, पटरी पर सफाई व्यवस्था और ट्रैफिक आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा, टीपी सिंह, बिजेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
स्टेशन पर रही सफाई
जीएम के आने की सूचना पर रेलवे के अधिकारियों ने पहले से ही प्लेटफार्म और पटरी पर सफाई कराई हुई थी। सूचना के अनुसार जीएम को ट्रेन से उतरकर निरीक्षण करना था, लेकिन जीएम ट्रेन से नहीं उतरे। स्टेशन पर सुरक्षा के पूरे इंतजाम रहे।