फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   railway accident just escape

मेरठ-सहारनपुर रेल मार्ग पर बड़ा हादसा होने से टला

Thu, 31 Aug 2017 09:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 31 Aug 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
railway accident just escape
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

खतौली में कलिंग उत्कल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा कि बुधवार शाम मेरठ-सहारनपुर रेल मार्ग पर बड़ा हादसा होने से टल गया। दौराला रेलवे ट्रैक बदलने वाले दो ऑटोमैटिक कांटे अचानक खराबी के चलते मैनुअल हो गए। इसके चलते सुपर एक्सप्रेस को दौराला स्टेशन पर ही रोक लिया गया। जिसके बाद मेरठ से पहुंची टीम ने कांटे ठीक किए, तो ट्रेन गुजारी गई।

विज्ञापन


दौराला-सरधना रेलवे ट्रैक पर फाटक संख्या 35 के पास रेलवे ट्रैक बदलने वाले कांटे 41 व 42 हैं। बताया गया कि बुधवार शाम दोनो कांटे मैनुअल हो गए। इसकी जानकारी गेटमैन प्रवेश ने दौराला रेलवे स्टेशन मास्टर दिनेश को दी। स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना रेलवे के उच्चाधिकारियों को दी। जिसके बाद शाम करीब 4:30 बजे खतौली की ओर से आ रही सुपर एक्सप्रेस को दौराला रेलवे स्टेशन पर ही रोक लिया गया। कांटे ठीक करने के लिए सिटी स्टेशन मेरठ से टीआई भूपेंद्र सिंह टीम लेकर दौराला पहुंचे। ट्रैक को दुरुस्त करने के बाद सुपर एक्सप्रेस को रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed