{"_id":"574761f54f1c1b2f2d6927d3","slug":"raili-se-lautti-mahila-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली से लौट रही दो महिलाओं की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली से लौट रही दो महिलाओं की हादसे में मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना में मृतक महिला के परिजन विलाप करते
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-58 पर रैली से लौट रही दो महिलाओं की सड़क पार करते समय कार की टक्कर लगने से मौके पर ही मौत हो गई। महिलाओं की मौत से पुलिस में हड़कंप मच गया। घटना की खबर मिलते ही भाजपा विधायक कपिलदेव अग्रवाल और पूर्व विधायक अशोक कंसल समेत जिले के भाजपा नेता घटनास्थल पर पहुंचे। उधर, मेरठ के विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल भी मंसूरपुर पहुंच गए।
मेरठ से एक टूरिस्ट बस से करीब 40-45 महिलाएं और पुरुष सहारनपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में गए थे। मेरठ लौटते समय रात करीब 10:30 बजे मंसूरपुर क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर हल्दीराम रेस्टोरेंट के पास इन लोगों ने बस रुकवा ली।
बस से सभी सवारियां उतरकर इधर-उधर टहलने और खाने के लिए सामान खरीदने लगीं। इसी दौरान मेरठ के पीएल शर्मा रोड, बेगमबाग निवासी 60 वर्षीय कुसुम गोस्वामी पत्नी जयप्रकाश गोस्वामी और 55 वर्षीय श्यामबाला सड़क पार कर रही थीं।
विज्ञापन
तभी मुजफ्फरनगर की ओर से तेजी से आ रही आई-20 कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। महिलाओं की मौत से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में ले लिया।
हादसे की खबर लगने पर भाजपाइयों में शोक की लहर दौड़ गई। खबर मिलने पर मुजफ्फरनगर सदर विधायक कपिलदेव अग्रवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल और मेरठ के विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल कार्यकर्ताओं के साथ मंसूरपुर में घटनास्थल पर पहुंचे।
भाजपाइयों ने कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आश्वासन देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस की घेराबंदी कार सवार लोग अपनी आई-20 कार को खतौली क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गए।