फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rail travel will be normal from today, all canceled trains will run

Meerut News: आज से सामान्य होगी रेलयात्रा, सभी निरस्त ट्रेनें चलेंगी

Mon, 17 Jul 2023 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
Rail travel will be normal from today, all canceled trains will run
मेरठ। बारिश के कारण निरस्त चल रही दिल्ली इंटरसिटी और जनशताब्दी समेत सभी ट्रेनें आज से फिर पटरी पर दौड़ेंगी। ट्रेनों के निरस्त चलने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन


सिटी स्टेशन अधीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि पिछले दिनों हुई भारी बारिश के चलते नौ जुलाई को उत्तर रेलवे ने दिल्ली से वाया मेरठ होते हुए अंबाला को जाने वाली ट्रेन संख्या 14521 दिल्ली अंबाला इंटरसिटी, 14522 अंबाला इंटर सिटी, नई दिल्ली से वाया मेरठ होते हुए देहरादून को जाने वाली ट्रेन संख्या 12055 जनशताब्दी एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12056 देहरादून से नई दिल्ली, जम्मूतवी से वाया मेरठ से दिल्ली होते हुए जैसलमेर को जाने वाली ट्रेन संख्या 14646 शालीमार एक्सप्रेस व जैसलमेर से जम्मूतवी को जाने वाली ट्रेन संख्या 14645, दिल्ली से वाया मेरठ से होते हुए सहारनपुर को जाने वाली ट्रेन संख्या 14332 दिल्ली एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 20411 दिल्ली सहारनपुर पहले की तरह सोमवार से अपने तय समय पर शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि इन सभी ट्रेनों को यमुना नगर, डोईवाला व हरिद्वार यार्ड में जलस्तर बढ़ने से रद्द कर दिया गया था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed