फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Raids to arrest two police officers who extorted Rs 20 lakh from a thread trader

Meerut News: धागा कारोबारी से 20 लाख वसूलने वाले दो दरोगा की गिरफ्तारी के लिए दबिश

Thu, 12 Feb 2026 01:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Raids to arrest two police officers who extorted Rs 20 lakh from a thread trader

विज्ञापन

मेरठ। धागा कारोबारी से 20 लाख रुपये वसूलने वाले लोहियानगर थाने में तैनात रहे दो दरोगा लोकेंद्र साहू और महेश कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। आरोपियों की लोकेशन प्रयागराज में मिली है। एसएसपी ने एसपी सिटी को निर्देश दिए कि जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। वहीं एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने विभागीय जांच शुरू करा दी है लखनऊ से इस मामले की मॉनीटरिंग की जा रही है।
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के इस्लामाबाद निवासी राशिक और उसके भाई रागिब का धागे का कारोबार और कपड़े का कारखाना है। दोनों भाइयों ने बैंक से डेढ़ करोड़ की लिमिट बनवाई है। दिसंबर 2025 को उनके खाते में लिमिट का रुपया ट्रांसफर हुआ था। ऐसे में किसी ने इस संबंध में लोहियानगर थाने में तैनात दरोगा लोकेंद्र साहू और महेश कुमार को राशिक के खाते में हवाला का डेढ़ करोड़ आने की जानकारी दी। जबकि इस्लामाबाद उनके थाना क्षेत्र में भी नहीं आता। आरोप है कि बावजूद इसके दोनों दरोगा आठ दिसंबर 2025 की शाम को राशिक को घर से उठाकर बिजली बंबा बाईपास चौकी पर ले गए। वहां पर दोनों दरोगाओं ने राशिक से झूठे मुकदमे में फंसाने और एनकाउंटर करने की धमकी देकर 50 लाख रुपये में छोड़ने की मांग की।
विज्ञापन

बताया गया है कि 20 लाख रुपये में सौदा हुआ। राशिक के भाई रागिब और बहनोई नईम ने हापुड़ रोड पर दोनों दरोगाओं को पहली किस्त में 14 लाख और दूसरी किस्त में छह लाख रुपये दिए थे। बाद में पीड़ित कारोबारी ने एसपी सिटी से मिलकर इस संबंध में शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी के आदेश पर मंगलवार को लिसाड़ीगेट थाना पुलिस ने पीड़ित धागा कारोबारी राशिक की तहरीर पर दोनों दरोगा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। एसएसपी अविनाश पांडे ने लोहियानगर थानेदार योगेश चंद गौतम की भूमिका भी संदिग्ध मानते हुए तीनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था।

एसएसपी अविनाश पांडे ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी की जा रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। तीन टीम गिरफ्तारी के लिए लगाई गई हैं। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। धागा व्यापारी के बयान भी लिए गए हैं।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed