फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Raid on Arihant Prakashan: Income Tax raid continues at seven places, 300 officers from 22 teams engaged

अरिहंत प्रकाशन Raid : आयकर विभाग की सात स्थानों पर कार्रवाई जारी, सर्च ऑपरेशन में लगे 22 टीमों के 300 अधिकारी

Sat, 21 Dec 2024 12:22 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sat, 21 Dec 2024 12:22 AM IST
सार

अरिहंत प्रकाशन के संचालक के साकेत स्थित आवास पर जांच कर रही है। डायरेक्टर योगेश चंद्र जैन, दिपेश जैन, रितेश जैन और प्रवेश जैन से अलग अलग पूछताछ की गई।

विज्ञापन
Raid on Arihant Prakashan: Income Tax raid continues at seven places, 300 officers from 22 teams engaged
अरिहंत प्रकाशन पर आयकर विभाग का छापा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अरिहंत प्रकाशन सहित अन्य पब्लिशर्स के यहां सात स्थानों पर शुक्रवार को दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी रही। दिल्ली, नोएडा, गौतमबुद्ध नगर सहित शहर में विभिन्न स्थानों पर खरीदी गई जमीन के दस्तावेजों को जुटाने के साथ कैश, आभूषण आदि की भी जांच की गई। बैंक खातों के साथ लॉकर और अन्य दस्तावेज भी जांचे। दिल्ली और यूपी की 22 टीम के 300 अधिकारियों ने सर्च अभियान चलाया।
विज्ञापन

 

आयकर विभाग की टीम अरिहंत प्रकाशन के संचालक के साकेत स्थित आवास पर जांच कर रही है। डायरेक्टर योगेश चंद्र जैन, दिपेश जैन, रितेश जैन और प्रवेश जैन से अलग अलग पूछताछ की गई। मेरठ में बिग बाइट से ब्रेवुरा होटल के बीच खरीदी गई करोड़ों की संपत्ति के विषय में भी जानकारी जुटाई गई। बाईपास पर बिग बाइट के पास फैक्टरी में अकाउंटेंट और कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई। इस दौरान कच्चे बिल की जानकारी जुटाई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुशांत सिटी में मनोज सिंघल के घर में जांच के दौरान शहर के कई बड़े उद्यमियों के नाम भी सामने आए हैं। नेहरूनगर में आर्किटेक्ट असित गुप्ता से भी अरिहंत के डायरेक्टरों के यहां निर्माण संबंधी जानकारी ली गई। उधर, दूसरी तरफ डिफेंस कालोनी में मुकुल रस्तोगी, संजय रस्तोगी के घर के साथ जम्मू और हिमाचल स्थित पेपर मिल में भी पूछताछ की गई। सरधना स्थित पेपर मिल संचालक से भी जानकारी ली गई।
 
विज्ञापन

प्रिंटिंग प्रेस कर्मी के घर पर 36 घंटे तक आयकर की कार्रवाई

रेलवे रोड स्थित कॉलोनी में बृहस्पतिवार सुबह से शुरू हुई आयकर विभाग की कार्रवाई शुक्रवार शाम तक जारी रही। करीब 36 घंटे तक चली कार्रवाई में आयकर विभाग की टीम ने घर की तलाशी लेकर कई जरूरी दस्तावेज और अन्य सामग्री अपने कब्जे में लिया। रेलवे रोड निवासी मुकेश कुमार मेरठ स्थित प्रिंटिंग प्रेस में नौकरी करते हैं। कर्मी के घर की छापा देश के शीर्ष पांच प्रकाशकों में शामिल प्रकाशन समूह के खिलाफ चलाए जा रहे जांच अभियान का हिस्सा थीं। आयकर विभाग ने इस प्रकाशन समूह के मालिक, चार्टर्ड एकाउंटेंट और अन्य सहयोगियों के दिल्ली, मेरठ, नोएडा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में स्थित 14 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की है। अभियान में दिल्ली, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर और उत्तराखंड के लगभग 150 आयकर अधिकारी शामिल थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed