फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Raid in the Red Light Area, two minor girls recovered

रेड पड़ी तो हैरान रह गए कस्टमर, कोठे से दो नाबालिग लड़कियां बरामद

Thu, 15 Mar 2018 10:18 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 15 Mar 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
Raid in the Red Light Area, two minor girls recovered
नाबालिग लड़कियां बरामद - फोटो : अमर उजाला

यहां रेड पड़ी तो कोठा संचालिका और कस्टमर्स हैरान रह गए। इस बीच कोठा संचालिका ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया। दो नाबालिग लड़कियां बरामद। जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन


दिल्ली की एनजीओ की सूचना पर मेरठ पुलिस ने रेड लाइट एरिया पर एक कोठे पर दबिश देकर दो नाबालिग लड़कियों को बरामद कर लिया। दोनों चचेरी बहन हैं और नेपाल निवासी हैं। पुलिस का दावा है कि उन्हें नौकरी का झांसा देकर लाया गया था। पुलिस ने कोठा संचालिका और दो ग्राहकों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


एएचटीयू इंस्पेक्टर आसमां माजिद के अनुसार दिल्ली की शक्ति वाहिनी एनजीओ ने सूचना दी कि ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के कबाड़ी बाजार में रेड लाइट एरिया स्थित तारा के कोठे पर नेपाल की दो नाबालिग लड़कियों को बंधक बनाकर रखा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : तस्वीरें: कोठे पर रेड पड़ी तो हैरान रह गई युवतियां, दो कस्टमर गिरफ्तार

सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया के निर्देशन में इंस्पेक्टर सतीश राय और एएचटीयू पुलिस ने कोठे पर दबिश देकर दोनों नाबालिगों को बरामद किया। इंस्पेक्टर के अनुसार कोर्ट में पेश करने के बाद इन्हें इनके परिजनों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed