फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: कोठे पर रेड पड़ी तो हैरान रह गई युवतियां, दो कस्टमर गिरफ्तार

Sun, 11 Mar 2018 11:26 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 11 Mar 2018 11:26 AM IST
विज्ञापन
photos: Raid in the Red Light Area, girls are shocked, two arrested
नाबालिग युवतियां - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली की एक एनजीओ पुलिस के साथ रेड लाइट एरिया में एक कोठे पर पहुंची तो कोठा संचालक भागने लगा जबकि लड़कियां हैरान रह गईं। वहीं दो कस्टमरों को गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन इसके बाद जो हुआ...

photos: Raid in the Red Light Area, girls are shocked, two arrested
युवक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, दिल्ली की एक एनजीओ को कोठे में नाबालिग लड़कियां होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद एनजीओ पुलिस की मदद से कोठे तक पहुंची और नाबालिग लड़कियों को मुक्त करा दिया।

photos: Raid in the Red Light Area, girls are shocked, two arrested
युवतियों को मुक्त कराया - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि ये लड़कियां राजस्थान की रहने वाली हैं। इनमें से दो नाबालिग हैं। इस दौरान पुलिस ने कोठा संचालिका और दो ग्राहकों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
photos: Raid in the Red Light Area, girls are shocked, two arrested
नाबालिग युवतियां - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली की एनजीओ शक्ति वाहिनी को सूचना मिली थी कि शहर के रेड लाइट एरिया (कबाड़ी बाजार) में एक कोठे पर दो नाबालिग लड़कियों को बंधक बनाकर रखा गया है। बुधवार को शहर आई एनजीओ की टीम ने इसकी जानकारी एसपी क्राइम शिवराम यादव को दी।

विज्ञापन
photos: Raid in the Red Light Area, girls are shocked, two arrested
नाबालिग युवतियां - फोटो : अमर उजाला

एसपी क्राइम ने सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया, इंस्पेक्टर सतीश राय और एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) इंस्पेक्टर आसमा माजिद को फोर्स के साथ कोठे पर दबिश के लिए भेजा। एएचटीयू इंस्पेक्टर के अनुसार कोठे से तीन लड़कियां मिली हैं। इनमें से दो नाबालिग लग रही हैं। इन्हें यहां पर जबरन बंधक बनाकर रखा गया था। उन्होंने बताया कि इन लड़कियों का मेडिकल कराने के बाद उनके बयान दर्ज कराए जाएंगे। काउंसिलिंग के बाद उनके परिजनों को सौंपा जाएगा। कोठा संचालिका और ग्राहकों पर केस दर्ज किया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed