फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Raid in the Red Light Area at meerut, 10 girls caught

रेड पड़ी तो हैरान रह गईं सेक्स वर्कर, नाबालिग समेत 10 युवतियां कोठे से मुक्त

Mon, 07 May 2018 10:57 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 07 May 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
Raid in the Red Light Area at meerut, 10 girls caught
फाइल फोटो

पुलिस ने रेड लाइट एरिया में छापेमारी की, तो सेक्स वर्कर हैरान रह गईं। पुलिस ने नाबालिग समेत दस युवतियों को कोठे से मुक्त कराया। नशा कराकर नाबालिग लड़कियों से जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था।

विज्ञापन


मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद का है। यहां पुलिस ने कबाड़ी बाजार में छापेमारी की। जहां से एक कोठा संचालिका और 10 सेक्स वर्कर पकड़ीं। पुलिस से शिकायत की गई थी कि कबाड़ी बाजार में नशा कराकर नाबालिग लड़कियों से जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि मुक्त कराई गई लड़कियों में कुछ नाबालिग भी हैं।
विज्ञापन


पढ़ें : रेड पड़ी तो हैरान रह गए कस्टमर, कोठे से दो नाबालिग लड़कियां बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी राजेश कुमार पांडेय के मुताबिक दिल्ली की एक संस्था ने शिकायत की थी कबाड़ी बाजार में कई नाबालिग लड़कियों से जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है। एंट्री ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट में भी एक लड़की ने चिट्ठी भेजकर खुद और अन्य लड़कियों को बंधक बनाए जाने की सूचना दी। इस पर एसपी क्राइम शिवराम यादव के नेतृत्व में कबाड़ी बाजार में छापा मारने के लिए एक टीम गठित की गई। उसके बाद सीओ ब्रह्मपुरी, सीओ कोतवाली और महिला थाना समेत कई थानों की पुलिस कबाड़ी बाजार में पहुंची। 12 कोठों की तलाशी ली गई। जहां से एक कोठा संचालिका समेत 11 सेक्स वर्करों को पुलिस ने पकड़ लिया। कबाड़ी बाजार में तहखाने तक बने हैं। पुलिस की छापेमारी होते ही कोठा संचालिका सेक्स वर्करों को इन्हीं तहखाने में छुपा देती है। शनिवार को भी ऐसा हुआ। कुछ सेक्स वर्कर अलमारी में तो कुछ तहखाने में मिली।

अपहरण की बात सामने नहीं आई
इंस्पेक्टर महिला थाना नेहा चौहान के मुताबिक कई सेक्स वर्कर नाबालिग हैं। उनसे पूछा गया कि वो कहा की हैं और किसने अपहरण किया है। हालांकि अभी तक किसी के अपहरण की बात सामने नहीं आई। पुलिस जांच में जुटी है। वहीं एएचटीयू इंस्पेक्टर आसमां माजिद का कहना है कि नेपाल, असम, पश्चिम बंगाल, बिहार और राजस्थान की किशोरी लापता होती हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed