{"_id":"5aeeca2c4f1c1b6d098b82be","slug":"raid-in-the-red-light-area-at-meerut-10-girls-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेड पड़ी तो हैरान रह गईं सेक्स वर्कर, नाबालिग समेत 10 युवतियां कोठे से मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेड पड़ी तो हैरान रह गईं सेक्स वर्कर, नाबालिग समेत 10 युवतियां कोठे से मुक्त
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Mon, 07 May 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने रेड लाइट एरिया में छापेमारी की, तो सेक्स वर्कर हैरान रह गईं। पुलिस ने नाबालिग समेत दस युवतियों को कोठे से मुक्त कराया। नशा कराकर नाबालिग लड़कियों से जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था।
विज्ञापन
मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद का है। यहां पुलिस ने कबाड़ी बाजार में छापेमारी की। जहां से एक कोठा संचालिका और 10 सेक्स वर्कर पकड़ीं। पुलिस से शिकायत की गई थी कि कबाड़ी बाजार में नशा कराकर नाबालिग लड़कियों से जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि मुक्त कराई गई लड़कियों में कुछ नाबालिग भी हैं।
विज्ञापन
पढ़ें : रेड पड़ी तो हैरान रह गए कस्टमर, कोठे से दो नाबालिग लड़कियां बरामद
विज्ञापन
एसएसपी राजेश कुमार पांडेय के मुताबिक दिल्ली की एक संस्था ने शिकायत की थी कबाड़ी बाजार में कई नाबालिग लड़कियों से जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है। एंट्री ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट में भी एक लड़की ने चिट्ठी भेजकर खुद और अन्य लड़कियों को बंधक बनाए जाने की सूचना दी। इस पर एसपी क्राइम शिवराम यादव के नेतृत्व में कबाड़ी बाजार में छापा मारने के लिए एक टीम गठित की गई। उसके बाद सीओ ब्रह्मपुरी, सीओ कोतवाली और महिला थाना समेत कई थानों की पुलिस कबाड़ी बाजार में पहुंची। 12 कोठों की तलाशी ली गई। जहां से एक कोठा संचालिका समेत 11 सेक्स वर्करों को पुलिस ने पकड़ लिया। कबाड़ी बाजार में तहखाने तक बने हैं। पुलिस की छापेमारी होते ही कोठा संचालिका सेक्स वर्करों को इन्हीं तहखाने में छुपा देती है। शनिवार को भी ऐसा हुआ। कुछ सेक्स वर्कर अलमारी में तो कुछ तहखाने में मिली।
अपहरण की बात सामने नहीं आई
इंस्पेक्टर महिला थाना नेहा चौहान के मुताबिक कई सेक्स वर्कर नाबालिग हैं। उनसे पूछा गया कि वो कहा की हैं और किसने अपहरण किया है। हालांकि अभी तक किसी के अपहरण की बात सामने नहीं आई। पुलिस जांच में जुटी है। वहीं एएचटीयू इंस्पेक्टर आसमां माजिद का कहना है कि नेपाल, असम, पश्चिम बंगाल, बिहार और राजस्थान की किशोरी लापता होती हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/