{"_id":"6ac3c8df63cd05a2bc03cfd5","slug":"raid-in-search-of-kidnapped-girl-and-accused-meerut-news-c-72-1-mct1012-160593-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अपहृत युवती और आरोपी की तलाश में दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अपहृत युवती और आरोपी की तलाश में दबिश
विज्ञापन
अमन विहार में थार सवार ने किया युवती का अपहरण
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगानगर। अमन विहार कॉलोनी से अपहृत युवती और आरोपी युवक की तलाश में गंगानगर थाना पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी। पुलिस को आरोपी की लोकेशन इंचौली थाना क्षेत्र में मिलती रही।
गंगानगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 24 वर्षीय युवती बीते 3 अक्तूबर की सुबह अमन विहार स्थित मंदिर में आई थी। आरोप है अमन विहार निवासी होमगार्ड कंपनी कमांडर जितेंद्र देशवाल का बेटा ध्रुव थार गाड़ी लेकर पहुंचा और युवती का अपहरण कर ले गया। घटना में युवती की मां द्वारा गंगानगर थाने में बेटी की जान का खतरा बताते हुए अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई।
सोमवार को गंगानगर थाना पुलिस ने आरोपी की तलाश में इंचौली थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। पुलिस ने आरोपी को उसके पैतृक गांव सांधन में भी तलाशा। देर रात आरोपी और अपहृत युवती का पता नहीं चल सका। इस मामले में सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि तीन टीमें बनाकर लगातार तलाश की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -