फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंडोनेशिया की गार्गी का भारतीय पर आया दिल, हिंदू रीति-रिवाज से की शादी, FB से परवान चढ़ा था प्यार

Sun, 22 Apr 2018 06:41 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 22 Apr 2018 06:41 PM IST
विज्ञापन
Indonesian Gargi and Indian Rahul married Hindu customs, Had a friendship on facebook
इंडोनेशिया की दुल्हन बनी डी सीलोंग को वरमाला पहनाते दूल्हा राहुल शर्मा - फोटो : अमर उजाला

इंडोनेशिया निवासी गार्गी की कुछ माह पहले भारतीय निवासी राहुल से फेसबुक पर दोस्ती हुई और वहीं से दोनों का प्यार परवान चढ़ गया। अब दोनों की हिंदू रीति-रिवाज से शादी हुई। दिलचस्प है दोनों की लव स्टोरी...



राहुल यूपी के बिजनौर का रहना वाला हैं। शुक्रवार को इंडोनेशिया निवासी गार्गी धामपुर के राहुल शर्मा के साथ परिणय सूत्र में बंध गई। दोनों के परिवारवालों ने नवदंपति को आशीर्वाद दिया। हालांकि इन दोनों की दोस्ती फेसबुक पर दोस्ती हुई थी।

भारतीय कल्चर है पसंद

Indonesian Gargi and Indian Rahul married Hindu customs, Had a friendship on facebook
इंडोनेशिया की दुल्हन बनी डी सीलोंग को वरमाला पहनाते दूल्हा राहुल शर्मा - फोटो : अमर उजाला

शादी के संपन्न होने के बाद राहुल के पिता संजय शर्मा व मां रीना शर्मा ने बताया कि उनका राहुल इकलौता पुत्र है। राहुल की दो छोटी बहनें है। इनमें एक बहन नगर के एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। छोटी बहन दिल्ली में एक बैंक में अधिकारी है। संजय शर्मा का कहना है कि उनके पुत्र राहुल की फेसबुक के माध्यम से इंडोनेशिया की डी-सीलोंग (गार्गी) से दोस्ती हुई। राहुल ने परिवार के सदस्यों के बीच अपनी शादी का प्रस्ताव रखा। सदस्यों की आपसी सहमति के बाद उन्होंने गार्गी से शादी की अनुमति दी। शादी की सहमति मिलने के बाद राहुल ने गार्गी को शादी के प्रस्ताव के बारे में अवगत करा दिया।

Indonesian Gargi and Indian Rahul married Hindu customs, Had a friendship on facebook
इंडोनेशिया की दुल्हन बनी डी सीलोंग को वरमाला पहनाते दूल्हा राहुल शर्मा - फोटो : अमर उजाला

उधर, गार्गी ने भी अपने परिजनों को शादी के लिए राजी कर लिया। दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद कुछ माह पहले गार्गी के परिजन धामपुर पहुंचे और दोनों पक्ष एक-दूसरे को समझने के बाद दोनों की शादी 20 अप्रैल को तय कर दी। तय कार्यक्रम के अनुसार गार्गी और उनके परिवार के सदस्यों में मम्मी मारिया, मौसी डियाना, मौसेरी बहन सिस्टा 18 अप्रैल की शाम को गार्गी की शादी करने को धामपुर पहुंचे। 20 अप्रैल को नगर के एक मंडप में हिंदू रीति रिवाज से दोनों की शादी हो गई। वहीं लोगों का कहना है कि इन दोनों की शादी से ऐसा लग रहा है कि जैसे इंडोनेशिया और भारत देश एक हो गए हैं।

पढ़ें : थाने में हुई पंचायत, इंस्पेक्टर ने पहनाई वरमाला, पढ़ें पूरी Love Story

विज्ञापन
विज्ञापन
Indonesian Gargi and Indian Rahul married Hindu customs, Had a friendship on facebook
इंडोनेशिया की दुल्हन बनी डी सीलोंग - फोटो : अमर उजाला

गार्गी की मां मारिया ने बताया कि गार्गी के पापा नहीं हैं। उनकी कुछ समय पहले मौत हो चुकी है। गार्गी दो अपनी बहनों में छोटी है। गार्गी की बड़ी बहन की शादी आस्ट्रेलिया में हुई है। गार्गी की बहन और उसके जीजा दोनों आस्ट्रेलिया में प्रोफेसर हैं। गार्गी ने कंप्यूटर साफ्टवेयर का कोर्स कर रखा है। गार्गी के परिवार वालों का कहना है कि उन्हें भारतीय कल्चर बहुत पसंद आया।

विज्ञापन
Indonesian Gargi and Indian Rahul married Hindu customs, Had a friendship on facebook
इंडोनेशिया की दुल्हन बनी डी सीलोंग - फोटो : अमर उजाला

आज स्वदेश वापस होंगे गार्गी के परिजन 
राहुल की मां रीना शर्मा, पिता संजय शर्मा का कहना है कि इस शादी से सभी लोग खुश हैं। वह अपनी बहू को अब छह माह तक यहीं पर रखेंगे। इसके बाद गार्गी इंडोनेशिया जाएगी। 22 अप्रैल को गार्गी के परिजनों की दिल्ली से फ्लाइट है। वह ससम्मान भारतीय संस्कृति के अनुसार सभी मेहमानों को दिल्ली एअरपोर्ट पर जाकर विदा करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed