फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rahul snatched the pistol from Rinku and killed her by shooting her with six bullets

राहुल ने रिंकू से ही पिस्टल छीनकर छह गोली मारकर की हत्या

Sat, 26 Apr 2025 02:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Rahul snatched the pistol from Rinku and killed her by shooting her with six bullets
मेरठ। पांचली खुर्द में हिस्ट्रीशीटर और 25 हजार के इनामी रिंकू गुर्जर की हत्या राहुल ने उसके ही पिस्टल से छह गोली मारकर की थी। पुलिस के मुताबिक राहुल ने फायरिंग के दौरान पूरी मैगजीन ही खाली कर दी थी। पुलिस ने राहुल से रिंकू का पिस्टल भी बरामद कर लिया है। राहुल के छोटे भाई आजाद को गोली लगने पर परिजनों और ग्रामीणों ने घेराबंदी की थी। इसके बाद राहुल ने रिंकू की पिस्टल छीनकर उस पर फायरिंग की। पोस्टमार्टम में छह गोली लगने से मौत का कारण आया है। दो गोली सिर में, दो सीने में, एक कमर में और एक पेट में मारी गई थी। पोस्टमार्टम में सभी गोलियां बरामद की गई हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम रिंकू अपने साथी के साथ पल्सर बाइक से विश्वकर्मा औद्योगिक केंद्र में राहुल की फैक्टरी में पहुंचा था। उसने राहुल के बारे में जानकारी ली। फैक्टरी में काम करने वाले लोगों ने बताया कि राहुल आज नहीं आया। इसके बाद रिंकू और उसका साथी सचिन वहां से गांव की ओर चले गए। इसी दौरान फैक्टरी में काम करने वाले लोगाें ने राहुल को फोन कर बता दिया कि रिंकू उसकी तलाश में आया था, वह गांव जा रहा है। इस सूचना पर राहुल सहित अन्य ग्रामीण सचेत हो गए। कुछ देर बाद सवा सात बजे रिंकू गांव में राहुल के घर पहुंचा। मकान के छत पर खड़े राहुल पर पिस्टल से फायरिंग की गई। एक गोली राहुल के पास खड़े छोटे भाई आजाद उर्फ गुल्लू (25) की दायी जांघ में लगी। इसी दौरान राहुल के परिजनों ने उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक राहुल ने रिंकू का पिस्टल छीन लिया। रिंकू भागा तो राहुल ने पीछे भागते हुए पिस्टल से रिंकू की कमर में गोली मारी। गोली लगने से रिंकू जान बचाने के लिए चमन सिंह के घेर घुस गया, मगर वह वहीं गिर गया। पीछे से आ रहे राहुल ने जमीन पर गिरे रिंकू के माथे पर पिस्टल सटाकर गोली मार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद राहुल ने उसके सिर में एक, सीने में दो और पेट में एक गोली मार कर पूरी मैगजीन खाली कर दी। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि राहुल ने रिंकू का .32 बोर का पिस्टल छीनकर छह गोली मारकर रिंकू की हत्या की है। राहुल से पिस्टल भी बरामद कर लिया गया है। रिंकू के पास दो पिस्टल होने की चर्चा पर एसपी देहात ने कहा कि अभी जांच चल रही है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से पकड़े गए रिंकू के साथी सचिन निवासी हस्तिनापुर से अभी पूछताछ चल रही है। उसका कहना है कि वह किसी काम से कंकरखेड़ा आया था। रिंकू उसे रास्ते में मिला था।
सीसीटीवी फुटेज भी देखी जाएगी : एसपी देहात के अनुसार गांव में कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। जांच के दौरान सीसीटीवी की फुटेज भी देखी जाएगी। यह भी देखा जाएगा कि वारदात में और कौन शामिल था। रिंकू के पास दो पिस्टल थे या एक, इसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है। रिंकू को मारी गई छह गोलियां भी बरामद कर ली गई हैं। डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। इस दौरान वीडियोग्राफी कराई गई।
----------------
पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार
जानीखुर्द। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने रिंकू का शव उसके बड़े भाई राकेश को सौंप दिया। शुक्रवार शाम राकेश और अन्य रिश्तेदार शव लेकर गांव पांचली पहुंचे। बाद में पुलिस की मौजूदगी में रिंकू के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
---------------
अविवाहित था रिंकू
जानीखुर्द। रिंकू के परिवार में उसके दो भाई मिंटू और राकेश हैं। मिंटू गांव पांचली खुर्द में ही रहता है, जबकि रिंकू के अपराधों से परेशान होकर बड़ा भाई राकेश मुजफ्फरनगर में रहता है। रिंकू और उसका भाई मिंटू अविवाहित है।

------------
ढाई महीने दहशत में थे ग्रामीण
जानीखुर्द। रिंकू ने गत आठ फरवरी गांव के ही डाक्टर इमरान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसने ऐलान किया था कि वह अभी गांव के कुछ और लोगों को मारेगा। इसके चलते ढाई महीने से गांव में दहशत का माहौल था। शाम होते ही ग्रामीण जरूरी काम होने पर ही घर से बहार निकलते थे। बृहस्पतिवार को रिंकू की हत्या के बाद शुक्रवार को गांव पांचली का माहौल बदला हुआ दिखाई दिया। गांव के चौराहों पर ग्रामीण रिंकू की मौत की चर्चाएं चलती रहीं। रिंकू के घर शोक प्रकट करने के लिए कई रिश्तेदार आते रहे। दिन में कुछ ग्रामीण भी रिंकू के घर शोक प्रकट करने के लिए पहुंचे।
----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed