{"_id":"6910cb76f9a68205de08a0ef","slug":"rahul-murder-case-man-accused-of-giving-pistol-to-ajay-sent-to-jail-meerut-news-c-14-1-mrt1051-1024123-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल हत्याकांड : अजय को तमंचा देने के आरोपी को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल हत्याकांड : अजय को तमंचा देने के आरोपी को जेल भेजा
Mon, 10 Nov 2025 02:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 10 Nov 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। परीक्षितगढ़ थाना पुलिस ने अगवानपुर में हुई राहुल की हत्या के मामले में शामिल आरोपी दिलीप को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेजा है। वह दौराला थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी का रहने वाला है। पुलिस का दावा है कि उसने ही मुख्य हत्यारोपी अजय को तमंचा दिया था।
अगवानपुर निवासी राहुल की एक नवंबर की देर शाम गोलिया मारकर हत्या कर दी गई थी। दो नवंबर की सुबह गांव के बाहर उसका शव पड़ा मिला था। उसको तीन गोलियां मारी गई थी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए राहुल की पत्नी अंजली और पड़ोसी उसके प्रेमी अजय को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि अजय के राहुल की पत्नी अंजली से संबंध थे। इस बात की जानकारी राहुल को होने पर उसने अंजली और अजय के मिलने व बातचीत पर रोक लगा दी थी। इस पर अजय और अंजली ने एक राय होकर राहुल की हत्या की योजना बनाई। इसके तहत अजय ने दिलीप से संपर्क किया।
दिलीप ने पूछताछ में बताया कि वह और अजय अच्छे दोस्त हैं। अजय का अंजली (राहुल की पत्नी) से अवैध संबंध था, जिसकी जानकारी राहुल को हो गई थी। राहुल अंजली को अजय से अलग होने और बातचीत बंद करने के लिए धमकाता था, जिससे परेशान होकर अंजली और अजय ने मिलकर राहुल को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। अजय ने दिलीप से एक तमंचा और कारतूस मांगे। दिलीप ने अजय को 5500 रुपये में एक तमंचा (.315 बोर) और 3000 रुपये में 10 कारतूस दिए थे, जिनका इस्तेमाल करके अजय ने राहुल की गोली मारकर हत्या की थी। पूछताछ में दिलीप ने यह बात स्वीकार कर ली है।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि दिलीप काे पता था कि वह हत्या करने के लिए तमंचा खरीद रहा है इसके बावजूद भी उसने तमंचा दिया। इसी कारण उसे भी इस हत्याकांड में शामिल किया गया है। रविवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।