फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   rahul gandhi said, five point to youth for manifesto

राहुल बोले, पहले मोदी को बिहार से वापस भेजा, अब यूपी से बाहर करेंगे

Sun, 05 Feb 2017 07:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 05 Feb 2017 07:48 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi said, five point to youth for manifesto
भाषण देते राहुल गांधी

सहारनपुर में रविवार को अपने शायराने अंदाज में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा क‌ि मैं हिंदी और उर्दू का दोआब हूं, मैं वो आईना हूं जिसमें आप हैं। राहुल ने कहा, 'हमने गठबंधन कर पहले मोदी जी को बिहार से भगाया और अब यूपी से बाहर कर दिल्ली भेजेंगे। नोटबंदी पर केंद्र सरकार को घेरते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी ने हंसते हुए देश के 85 फीसदी कैश को रद्द कर दिया। साथ ही उन्होंने कहा क‌ि देश के मजदूरों और किसानों को बैंकों की कतार में खड़ा कर दिया। शायद मोदी जी किसी कारखाने में नहीं गए हैं इसी लिए उन्हें मजदूरों का दर्द नहीं पता।

विज्ञापन

50 अमीरों का लाखों करोड़ कर्ज माफ कर दिया

rahul gandhi said, five point to youth for manifesto
कांग्रेस समर्थक

राहुल गाँधी ने कहा क‌ि देश 50 अमीरों को फायदा पहुंचाने के लिए उन्होंने नोटबंदी का फैसला लिया। मोदी जी किसानों का कर्ज माफ नहीं कर सके मगर 50 अमीरों का लाखों करोड़ कर्ज माफ कर दिया। उन्होंने सहारनपुर के वुडकारविंग उद्योग को साधते हुए कहा कि हमारी सरकार मेड इन चाइना को टक्कर देने को मेड इन सहारनपुर को बढ़ावा देगी। युवाओं को साधते हुए कहा कि गठबंधन 5 बिदुओं पर युवाओं का मैनिफेस्टो बनाएगा। इसमें युवाओं को रोजगार और तकनीकी प्रशिक्षण दिया जायेगा। दिलचस्पबात यह है क‌ि अपने 33 मीनिट के भाषण में राहुल ने 43 बार पीएम मोदी का नाम लिया। पूरे भाषण में मोदी आरएसएस उनके निशाने पर रहे जबकि बसपा का जिक्र तक नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

rahul gandhi said, five point to youth for manifesto
राहुल गांधी की सभा में भीड़

बता दें कि इस रैली में राहुल गांधी के साथ इमरान मसूद भी मौजूद रहे। इस दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा, 'हम देश को बांटने वाली शक्त‌ि के खिलाफ लड़ रहे हैं और ऐसी ताकतों के खिलाफ जो लोगों को आपस में लड़ाने का काम कर रहे हैं उन्हें अब सबक सिखाना होगा।' राहुल ने कहा क‌ि जिस तरह बिहार से मोदी जी को वापस भेजा था ठीक उसी तरह यूपी से भी मोदी को बाहर करना है। इतना ही नहीं बल्क‌ि राहुल ने कहा, 'मोदी जी पहले सूट पहनते थे, लेकिन जब हमने संसद में सूट-बूट पर भाषण दिया तो उन्होंने सूट पहनना छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed