फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Raghav Mitra, Shatrughna, and Garvit Gumbar will play the role of young Ram.

Meerut News: राघव मित्रा शत्रुघ्न, गर्वित गुंबर निभाएंगे बाल राम का किरदार

Mon, 12 Oct 2026 09:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 12 Oct 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
Raghav Mitra, Shatrughna, and Garvit Gumbar will play the role of young Ram.
Garvit Gumber bal ram k roop m
11वीं के छात्र राघव एक महीने से कर रहे तैयारी, छह वर्षीय गर्वित गुंबर बोलेंगे संवाद
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। प्रहलाद नगर रामलीला में इस बार दो नए कलाकार अपने अभिनय से दर्शकों का ध्यान आकर्षित करेंगे। 16 वर्षीय राघव मित्रा शत्रुघ्न की भूमिका निभाएंगे, जबकि छह वर्षीय गर्वित गुंबर बाल राम के किरदार में नजर आएंगे। दोनों कलाकार पहली बार इन भूमिकाओं में मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
प्रहलाद नगर निवासी राघव मित्रा सीजे डीएवी स्कूल में कक्षा 11 के छात्र हैं। उन्होंने बताया कि वह पिछले एक महीने से शत्रुघ्न के किरदार की तैयारी कर रहे हैं। रामलीला में पहली बार उन्हें एक मजबूत किरदार निभाने का मौका मिला है। इसे लेकर वह उत्साहित हैं। रामलीला के निर्देशक अशोक कपूर ने बताया कि अमेरिकन किड्स के छात्र गर्वित गुंबर बाल राम की भूमिका निभाएंगे। छह साल के गर्वित अभिनय के साथ कुछ संवाद भी बोलेंगे। रामलीला के अध्यक्ष अवतार सिंह गुंबर ने बताया कि समिति लगातार युवाओं और बच्चों को रामलीला से जोड़ने का प्रयास कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन

प्रहलाद में सीता और श्रीराम जन्म की लीला का मंचन
मेरठ। प्रहलाद नगर में आयोजित रामलीला के दूसरे दिन सीता जन्म और श्रीराम जन्म के सुंदर प्रसंगों का मंचन किया गया। कलाकारों ने अपनी अभिनय कला के माध्यम से भगवान श्रीराम और माता सीता के जन्म से जुड़े प्रसंगों को जीवंत कर दिया। रामलीला देखने के लिए आसपास के काफी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामलीला में सीता का किरदार मनोज सहगल और भगवान श्रीराम की भूमिका सुनील चड्ढा निभा रहे हैं। वहीं, ताड़का के रूप में मंगलवार को अशोक कुमार नजर आएंगे। कलाकारों ने अपने किरदारों को प्रभावशाली बनाने के लिए विशेष तैयारी की है। रामलीला के माध्यम से दर्शकों को भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया जा रहा है। इस अवसर पर अवतार सिंह गुंबर, गौरव, अभिनव अरोड़ा, अमित, आशीष, धीरज मेहता आदि रहे। ब्यूरो

Garvit Gumber bal ram k roop m

Garvit Gumber bal ram k roop m

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed