फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rafiq-Manjoor was seeking votes for independent councilor candidate, video viral

Meerut News: निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी के लिए वोट मांग रहे थे रफीक-मंजूर, वीडियो वायरल

Thu, 18 May 2023 01:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 18 May 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Rafiq-Manjoor was seeking votes for independent councilor candidate, video viral
मेरठ। समाजवादी पार्टी के शहर विधायक रफीक अंसारी और पूर्व कैबिनेट मंत्री व किठौर विधायक शाहिद मंजूर नगर निकाय चुनाव में वार्ड 77 के निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी रोशन मुस्तफा के लिए वोट मांग रहे थे। इसका अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वार्ड से रोशन मुस्तफा जीती हैं और सपा के सिंबल पर लड़ीं प्रत्याशी जैबुनिशां की हार हुई है।
विज्ञापन

वार्ड 77 में सपा के टिकट को लेकर शुरू से विवाद रहा था। यह महिला आरक्षित वार्ड था। इस वार्ड से जैबुनिशां और रोशन मुस्तफा दोनों सपा से टिकट मांग रहे थे। रोशन मुस्तफा का कहना था कि पहले सपा से उनका टिकट फाइनल हो गया था। बाद में उनका टिकट काटकर जैबुनिशां को दे दिया गया। जैबुनिशां का कहना था कि उनका ही टिकट फाइनल हुआ था। दोनों ने ही सपा से अपना-अपना टिकट फाइनल बताकर सिंबल के लिए कलक्ट्रेट में आवेदन किया था। सिंबल जैबुनिशां को मिला और रोशन को निर्दलीय चुनाव लड़ना पड़ा। हालांकि रोशन मुस्तफा का प्रचार शहर विधायक रफीक अंसारी और पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर कर रहे थे। वैसे भी, महापौर चुनाव में सपा की करारी हार के बाद पार्टी में अंतर्कलह शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन

वर्जन
मैंने जिस पार्षद प्रत्याशी का प्रचार किया था, वह निर्दलीय लड़ा जरूर, लेकिन है सपाई। उसका टिकट भी फाइनल हो गया था, बाद में काट दिया गया। उसे पार्टी से नहीं निकाला गया। वह अब भी सपाई है। पार्षद के चुनाव में एक एक वार्ड से कई-कई सपाई लड़ रहे थे। - रफीक अंसारी, शहर विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

मैं जिस पार्षद प्रत्याशी के प्रचार में गया था वह पुराना सपाई है। उसका टिकट काट दिया गया था, इसलिए निर्दलीय लड़ा। वह शहर विधायक के क्षेत्र का वार्ड है। शहर विधायक ने मुझे प्रचार के लिए बुलाया था, इसलिए चला गया था। - शाहिद मंजूर, पूर्व कैबिनेट मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed