फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RAF paid 9.86 crore house tax for 11 years to the corporation

Meerut News: आरएएफ ने निगम को दिया 11 साल का 9.86 करोड़ हाउस टैक्स

Tue, 30 Sep 2025 02:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
RAF paid 9.86 crore house tax for 11 years to the corporation
मेरठ। नगर निगम को हाउस टैक्स वसूली के मामले में राहत मिली है। रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) ने 11 वर्षों का लंबित हाउस टैक्स अदा करते हुए निगम को एकमुश्त 9.86 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। यह भुगतान वर्ष 2014 से 2025 तक की अवधि के लिए है जिसने निगम की वित्तीय स्थिति को मजबूती प्रदान की है।
विज्ञापन


नगर निगम लंबे समय से हाउस टैक्स वसूली के मामले में विवादों और असफलता से जूझ रहा था। विभिन्न संस्थाओं और विभागों द्वारा हाउस टैक्स का भुगतान न करने के कारण निगम की आय पर लगातार प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। ऐसे में आरएएफ द्वारा किया गया यह बड़ा भुगतान निगम के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। निगम और आरएएफ के बीच हाउस टैक्स की वसूली को लेकर पिछले कई महीनों से पत्राचार चल रहा था।
विज्ञापन

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी एसके गौतम ने बताया कि आरएएफ के इस कदम से अन्य विभाग और संस्थानों को भी हाउस टैक्स भुगतान के प्रति गंभीरता से विचार करना होगा। बड़े संस्थान और विभाग समय पर हाउस टैक्स जमा करें तो निगम की आय में व्यापक वृद्धि संभव है। इससे शहर के विकास कार्यों को गति मिल सकती है। आरएएफ के इस भुगतान से न केवल निगम की वित्तीय रिपोर्ट में सुधार होगा बल्कि उसकी रैंकिंग पर भी सकारात्मक असर पड़ने की उम्मीद है। अपर नगर आयुक्त शिव पूजन यादव ने बताया कि काफी पत्राचार किया गया। आरएएफ के अधिकारियों से निगम की सहमति बनी और उन्होंने पूरा गृहकर जमा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed