{"_id":"5b5839cf4f1c1b42748b6c16","slug":"raf-meerut-108-battalions-adopted-the-village-got-a-change-at-the-same-day","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" आरएएफ मेरठ की 108 बटालियन ने गोद लिया गांव, एक ही दिन में बदला नजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएएफ मेरठ की 108 बटालियन ने गोद लिया गांव, एक ही दिन में बदला नजार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:10 PM IST
विज्ञापन
रैपिड एक्शन फोर्स (RAF)
- फोटो : अमर उजाला
बागपत के खेड़ा गांव को आरएएफ मेरठ की 108 बटालियन की टीम ने एक साल के लिए गोद लिया। मंगलवार को आरएएफ की टीम गांव पहुंचकर कायापलट में लग गई। ग्रामीणों के साथ मिलकर टीम ने गांव में न सिर्फ साफ-सफाई की बल्कि पौधारोपण किया और लोगों को इसके प्रति जागरूक भी किया।
विज्ञापन
मेरठ की 108 बटालियन रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) ने बागपत में बालैनी क्षेत्र के हरिया खेड़ा गांव को एक वर्ष के लिए गोद लिया है। इसके तहत मंगलवार सुबह नौ बजे असिस्टेंट कमांडेंट सोनिया के नेतृत्व में आरएएफ की बटालियन हरिया खेड़ा गांव में पहुंची। पिलाना ब्लॉक प्रमुख अनीश यादव और गांव के ग्रामीणों को साथ लेकर साफ-सफाई और पौधारोपण अभियान चलाया।
विज्ञापन
सबसे पहले वह प्राथमिक विद्यालय में पहुंचे, यहां साफ-सफाई की। प्रांगण और खेल मैदान में दर्जनों जगह पौधरोपण किया। विद्यार्थियों को घर के लिए एक-एक पौधा दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
मुख्य मार्ग पर चलाया साफ-सफाई अभियान
रेपिड एक्शन फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
बटालियन ने गांव की गलियों और मुख्य मार्ग पर साफ-सफाई अभियान चलाया और पौधारोपण भी किया। असिस्टेंट कमांडेंट सोनिया ने गांव में घूमकर सभी घरों की महिलाओं से अपने घर के बाहर नाली और सड़क की साफ-सफाई करने के लिए जागरूक किया।
गांव में कमांडेंट शैलेंद्र कुमार और एसडीएम बागपत विवेक यादव भी पहुंचे। उन्होंने भी पौधे लगाए। एडीओ पंचायत सुधीर चौहान, रोहित यादव, पवन राणा, मोहित यादव, विक्की यादव का सहयोग रहा।
गांव में कमांडेंट शैलेंद्र कुमार और एसडीएम बागपत विवेक यादव भी पहुंचे। उन्होंने भी पौधे लगाए। एडीओ पंचायत सुधीर चौहान, रोहित यादव, पवन राणा, मोहित यादव, विक्की यादव का सहयोग रहा।