फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   raat me highway par jaam

रात में हाईवे पर लगा भीषण जाम

Mon, 19 Feb 2018 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 19 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
raat me highway par jaam
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 दिल्ली देहरादून हाईवे पर रविवार रात को भीषण जाम लगा रहा। मोदीनगर में जहां सात किमी तक वाहनों की लाइन लगी रही। वहीं परतापुर तिराहा और दिल्ली रोड पर भी जाम की चपेट में आ गई। रात में शादियों के कारण वीआईपी लोग भी जाम में फंसे रहे। कई स्थानों पर बीच सड़क पर चढ़त के कारण जाम लगा रहा। 
विज्ञापन

रविवार को अधिंकाश मंडपों में शादी थी। ऐसे में वाहनों की अधिकता के चलते भीषण जाम लगा रहा। एनएच - 58  पर भीषण जाम लगा रहा। मुरादनगर के रावली रोड तिराहे पर सुबह करीब साढ़े नौ बजे से जाम लगना शुरू हुआ। कुछ ही देर में वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसके बाद सीएचसी, बंबा रोड, उखलारसी और जलालपुर कट पर जाम लगना शुरू हुआ। विपरीत दिशा से वाहन आने पर हालात और अधिक बिगड़ गए। रात में फिर से भीषण जाम लगा रहा। इसके चलते हाईवे के दोनों ओर भीषण जाम लग गया। जाम में फंसे यात्रियों ने संपर्क मार्गों का सहारा लिया। कई एंबुलेंस समेत कई वीआईपी गाड़ियां जाम में फंसी नजर आईं। कई घंटों तक जाम के चलते वाहन रेंगते नजर आए। रात में परतापुर तिराहे पर भी लंबी लाइन लग गई। परतापुर बाईपास, कंकरखेड़ा फ्लाईओवर और मोदीपुरम में भी जाम लगा रहा। दिल्ली रोड पर रिठानी और बिजली बंबा तिराहे पर भी वाहन रेंगते रहे। बिजली बंबा बाईपास पर जुर्रानपुर फाटक के पास वाहनों की लंबी कतार लग गई। कंकरखेड़ा में जाम के अलावा मवाना रोड पर गंगानगर से लेकर रजपुरा पुलिस चौकी तक जाम लगा रहा। गढ़ रोड पर भी रात में जाम लगा रहा। एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई का कहना है कि शादियों के कारण वाहनों की संख्या बढ़ने से जाम जैसी स्थिति बनी थी। पुलिस ने शहर में ट्रैफिक को रूकने नहीं दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed