फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   raamleela news City 3

शहर जिमखाना : वनवास पदयात्रा ने किया भावुक हर तरफ पुष्पवर्षा, स्वागत

Wed, 14 Oct 2026 04:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 04:29 PM IST
विज्ञापन
raamleela news City 3
.. केवट राम संवाद और भरत की शरणागति पर जयकारों से गूंजा मैदान
विज्ञापन

... लाइट और साउंड के साथ मंचन भी रहा आकर्षण का केंद्र
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
बुढ़ाना गेट स्थित जिमखाना मैदान में बुधवार को शहर रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला मंचन किया गया। वनवास पदयात्रा में भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण सनातन धर्म मंदिर बुढ़ाना गेट से निकले।
सन्यासी के वेश में श्री राम लक्ष्मण और माता सीता ने 10 किमी पदयात्रा की। कोतवाली, गुदड़ी बाजार, बजाजा बाजार, वैली बाजार, लाला का बाजार, शीशमहल, सुभाष बाजार चौराहा हर तरफ भगवान श्री राम के जयकारे गूंज रहे थे। श्रद्धालुओं ने भगवान की आरती उतारी और पुष्प वर्षा की।
विज्ञापन

पदयात्रा भाटवाड़ा, नौगजा, शहपीर गेट और सरस्वती मंदिर होते हुए सूरजकुंड पहुंची। श्रीराम की विदाई के दृश्य ने श्रद्धालुओं की आंखें नम कर दीं। केवट और श्रीराम के संवाद ने भी दर्शकों को भावुक कर दिया। केवट ने प्रभु के चरण धोने के बाद ही उन्हें नाव में बैठाने की इच्छा जताई। इसके बाद श्रवण कुमार की माता पिता के प्रति सेवा भावना और उनके दुखद अंत का मंचन हुआ। राजा दशरथ के वियोग और श्रीराम के वनवास का प्रसंग भी दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लीला का उद्घाटन मुख्य अतिथि वरिष्ठ सर्जन डॉ. विवेक बंसल ने किया। पूजनकर्ता अरविंद गुप्ता और मुख्य तिलककर्ता इंद्र गर्ग भट्टे वाले रहे। प्रसाद सेवा स्वर्ण महल ज्वेलर्स के भूषण सहदेव की ओर से की गई।

... भरत की शरणागति ने जीता दिल
... चित्रकूट में श्रीराम, सीता और लक्ष्मण के निवास तथा भरत के उनसे मिलने पहुंचने का प्रसंग मंचित किया गया। भरत ने श्रीराम से राज्य के बजाय उनके चरणों की धूल पाने की इच्छा व्यक्त की। इस दृश्य पर पूरा मैदान भरत राम के जयकारों से गूंज उठा। रामलीला कमेटी अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि 15 अक्टूबर को पंचवटी लीला होगी।
कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष मनोज गुप्ता, महामंत्री मनोज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष योगेंद्र अग्रवाल, डॉ. आलोक गुप्ता, राकेश गर्ग, रोहताश प्रजापति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed