{"_id":"5807bdb64f1c1b726b704a05","slug":"raalod-nsui-gathbandhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद, एनएसयूआई गठबंधन लड़ेगा छात्र संघ चुनाव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद, एनएसयूआई गठबंधन लड़ेगा छात्र संघ चुनाव
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Thu, 20 Oct 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी चरण सिंह विवि कैंपस के छात्र संघ चुनाव में गठबंधन की राजनीति शुरू हो गई है। बुधवार शाम रालोद (आरएलडी) और एनएसयूआई की संयुक्त बैठक हुई। इसमें दोनों ही संगठनों के बीच संयुक्त रूप से पैनल घोषित करने और चुनाव लड़ने पर सहमति बनी।
अध्यक्ष पद पर संयुक्त प्रत्याशी के तौर पर राहुल सहारण ऊर्फ बाली को प्रत्याशी घोषित किया गया। राहुल कैंपस में एमएससी एजी का छात्र है। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ज्ञानेंद्र शर्मा, राजीव बालियान, कपिल बिसला, अवनीश काजला की मौजूदगी में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। जल्द ही बाकी पदों पर भी अपना पैनल जल्द घोषित करने पर सहमती बनी। एनएसयूआई, रालोद का गठबंधन कैंप में एबीवीपी, सपा छात्र सभा का समीकरण बिगाड़ सकता है। बीते साल भी अध्यक्ष पद पर इसी पैनल के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी। बुधवार को हुई दोनों दलों की संयुक्त बैठक में विवि से जुड़े कुछ पुराने छात्र नेता भी सक्रिय होते दिखाई दिए। सुधीर मलिक, सुबोध पंवार, कपिल खटकी, अमरीश बालियान, विशाल राणा, गौरव, पवन नैन, सचिन चौधरी, शक्ति नेहरा, रोहित राणा आदि मौजूद रहे।
एबीवीपी ने घोषित किया पैनल
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने भी बुधवार देर शाम अपना पैनल घोषित कर दिया। हालांकि इस दौरान अध्यक्ष पद पर कोई उम्मीदवार नहीं उतरा गया है। उपाध्यक्ष पद पर आंचल, महामंत्री पद पर शशी मौली दूबे, सह सचिव पर मोनू निषाद और कोषाध्यक्ष पर अरविंद कुमार चौरसिया को उतारा गया है। एबीवीपी के महानगर मंत्री चिराग गुप्ता ने यह जानकारी दी।