{"_id":"6410d27988fa80da180d5a54","slug":"queue-of-patients-engaged-in-health-fair-distributed-medicine-after-checking-meerut-news-c-14-1-153396-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: स्वास्थ्य मेले में लगी मरीजों की कतार, जांचकर बांटी दवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: स्वास्थ्य मेले में लगी मरीजों की कतार, जांचकर बांटी दवाई
Wed, 15 Mar 2023 01:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 15 Mar 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
मवाना/हस्तिनापुर। शासन के निर्देश पर सीएचसी के सभी आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (एचडब्ल्यूसी) पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। सीएचसी के तहत आने वाले 28 स्वास्थ्य केंद्रों पर करीब 835 रोगियों की जांच कर निशुल्क दवाइयां बांटी गईं।
सीएचसी प्रभारी डाॅ. अरुण कुमार ने बताया कि 28 हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर शिविर लगाकर गंभीर कई बीमारियों की जांच कर दवाई दी गई। कैंप में गैर संचारी रोगों और महिलाओं में एनीमिया स्क्रीनिंग के साथ ही आभा आईडी बनाने पर जोर दिया जाएगा। सर्वाधिक रोगी बदलते मौसम से होने वाली बीमारियों के मिले। कैंप में शुगर, टीबी आदि की जांच कर दवाइयां दी गईं। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर मवाना खुर्द, निलोहा, भैंसा, कोल, रामपुर घोरिया, नेडू, नगला हरेरू, पिलोना, बातनौर, गड़ीना, नागौरी, खालिदपुर, झुनझुनी, अकबरपुर सादात, फलावदा आदि पर जांच हुई।
हस्तिनापुर सीएचसी प्रभारी डॉ. राहुल वर्मा ने बताया कि विकासखंड क्षेत्र के तहत 17 हेल्थ वेलनेस सेंटर करीब 550 मरीज देखे गए। सबसे अअधिक मरीज खांसी, नजला, जुकाम के आए। सभी की जांच कर दवाई दी गई। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मेले की थीम टीवी और महिला स्वास्थ्य रखी गई। महिलाओं की स्वास्थ्य को लेकर काउंसलिंग की गई। उन्होंने बताया कि महिला स्वास्थ्य परिवार के स्वास्थ्य का आधार है। मां स्वस्थ होगी तभी वह स्वस्थ शिशु को जन्म दे पाएगी। स्तनपान कराने वाली महिलाओं को अतिरिक्त पोषण की जरूरत होती है।
विज्ञापन
12 सेंटरों पर हुई 312 मरीजों की जांच
खरखौदा/फलावदा/माछरा। खरखौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तहत क्षेत्र के गांव बिजौली, कोल, नालपुर, पांची, कैली, धनतला, अतराड़ा, खासपुर, उलधन, पीपली खेड़ा, जिसौरा, लौटी व खंदावली आदि के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर हेल्थ शिविर का आयोजन हुआ। सभी सेंटरों पर 312 मरीजों की जांच हुई। इसमें 63 लोगों को परिवार कल्याण की सुविधा दी गई। शिविर में अधिकतर मरीज बुखार के रहे। फलावदा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हेल्थ शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 62 मरीज पहुंचे। चिकित्सक सुनील कुमार ने बताया कि शुगर, बीपी, बुखार, एलर्जी, खांसी, बुखार आदि के मरीजों की जांच कर दवाएं दी गईं। माछरा सीएचसी के तहत शहजादपुर, कायस्थ बढडा, अमरपुर, पीएचसी उपकेन्द्रों पर मेले का आयोजन हुआ। संवाद