फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Questions raised on the negligence of the Electricity Department on the CM Grid Scheme

Meerut News: सीएम ग्रिड योजना पर विद्युत विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

Tue, 07 Apr 2026 03:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
Questions raised on the negligence of the Electricity Department on the CM Grid Scheme
मेरठ। महानगर में सीएम ग्रिड योजना विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण सवालों के घेरे में आ गई है। सोमवार को महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने आयुक्त और प्रबंध निदेशक पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम को पत्र भेजकर नाराजगी जताई। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


महापौर ने पत्र में बताया कि मेरठ में चार प्रमुख मार्गों का निर्माण कार्य चल रहा है। इन कार्यों में नगर निगम के साथ विद्युत विभाग की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। इसमें पोल और लाइन शिफ्टिंग जैसे कार्य शामिल हैं। इन कार्यों के लिए विद्युत विभाग ने पहले व्यय अनुमान प्रस्तुत किया था। शासन से स्वीकृति के बाद धनराशि विभाग को जारी भी कर दी गई थी। इसके बावजूद अब विभाग दोबारा संशोधित व्यय अनुमान प्रस्तुत कर अतिरिक्त धनराशि की मांग कर रहा है। महापौर ने इसे अनियमितता बताया।
विज्ञापन



कार्य में देरी और जनता का रोष

महापौर ने कहा कि बार-बार संशोधन से योजना की गति प्रभावित हो रही है। इससे निर्माण कार्य अनावश्यक रूप से लटकता जा रहा है। लंबे समय से कार्य अधूरा होने के कारण लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। इससे जनता में रोष भी बढ़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्य समय से पूरा नहीं हुआ तो इसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed