फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   questions raised on the arrangement of ganga water treatment plant

गंगाजल ट्रीटमेंट प्लांट की व्यवस्था पर उठाए सवाल

Sat, 13 Jun 2020 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
questions raised on the arrangement of ganga water treatment plant
मेरठ। गाजियाबाद से जल निगम के अधिकारियों की टीम भोले की झाल पर लगे गंगाजल ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करने पहुंची। उसने ट्रीटमेंट प्लांट की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

दो सप्ताह पहले महापौर ने प्लांट का निरीक्षण कर जल निगम और नगर निगम के अधिकारियों को पत्र लिखा था। जिसमें महापौर ने अवस्थाओं का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि शहर की जनता को शुद्ध गंगाजल की आपूर्ति कराने के लिए जल निगम ने भोले की झाल पर 100 एमएलडी क्षमता का गंगाजल प्लांट लगाया हुआ है। हालांकि शहर को अभी 40 से 45 एमएलडी गंगाजल की ही आपूर्ति की जा रही है। इस प्लांट का संचालन निजी संस्था कर रही है। वहीं, प्लांट की मशीनें खराब होनी शुरू हो गई हैं। इतना ही नहीं भवनों पर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं। महापौर सुनीता वर्मा को गंगाजल ट्रीटमेंट प्लांट के निरीक्षण के दौरान कई मशीनें बंद मिली थीं। उन्होंने शहर को मिलने वाले गंगाजल के ट्रीटमेंट पर भी सवाल खड़े किए थे। इसकी शिकायत महापौर ने नगर आयुक्त और जल निगम के अधिकारियों से लिखित में की थी। वहीं, उन्होंने तत्काल सुधार किए जाने के निर्देश दिए थे। इस पर जल निगम के अधीक्षण अभियंता डीपी सिंह गाजियाबाद से भोले की झाल पर पहुंचे। उन्होंने गंगाजल ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करने के उपरांत व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। बताया जा रहा है कि इसकी शिकायत जल निगम के एमडी को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed