{"_id":"6a64ced7800c7feb61096c8d","slug":"quack-ward-councillor-arrested-for-administering-narcotic-drugs-meerut-news-c-228-1-mwn1001-105201-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नशीली दवाइयां देने वाला झोलाछाप वार्ड सभासद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नशीली दवाइयां देने वाला झोलाछाप वार्ड सभासद गिरफ्तार
विज्ञापन
(अतुल हत्याकांड)
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। बहुचर्चित अतुल हत्याकांड मामले में पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए शनिवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या की साजिश में इस्तेमाल की गई नशीली दवाइयां उपलब्ध कराने के आरोप में कस्बे के वार्ड नंबर आठ के सभासद झोलाछाप रहे रोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के साथ ही मामले में अब तक गिरफ्तार कुल आरोपियों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है, हालांकि वारदात में प्रयुक्त जहरीला कॉमन करैत सांप उपलब्ध कराने वाला मुख्य तस्कर अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि 17 जुलाई को हस्तिनापुर कस्बे के स्कूल संचालक अतुल की हत्या हुई थी। अतुल की पत्नी दामिनी ने अपने प्रेमी और स्कूल वैन चालक तुषार के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात की पूरी रूपरेखा तैयार की थी। योजना के तहत, वारदात से पहले अतुल को दूध में भारी मात्रा में नशीली दवाइयां मिलाकर पिलाई। इसके बाद हत्या को एक दुर्घटना या प्राकृतिक मौत का रूप देने के लिए उसे जहरीले कॉमन करैत सांप से डसवाया गया। सांप के काटने से जब उसकी हालत गंभीर हो गई, तब परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
साजिश की परतें और गिरफ्तारियां
सीओ ने बताया कि इस मामले में पुलिस मुख्य हत्यारोपी पत्नी दामिनी, उसके प्रेमी तुषार तथा सांप का बंदोबस्त करने में मदद करने वाले उदय और सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस की जांच आगे बढ़ी, तब नशीली दवाइयां मुहैया कराने वाले सभासद झोलाछाप रोहित कुमार का नाम सामने आया। रोहित ने ही हत्या में इस्तेमाल नींद की गोलियां तुषार को दी थीं, जिन्हें दामिनी ने दूध में मिलाया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
मुख्य सांप तस्कर की तलाश जारी
सीओ का कहना है कि आरोपी रोहित से लगातार पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने ये प्रतिबंधित दवाइयां कहां से हासिल की थीं और इस खौफनाक साजिश में उसकी संलिप्तता कितनी गहरी है। इसके अलावा उसके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।
उधर, इस पूरी वारदात में इस्तेमाल किए गए कॉमन करैत सांप की व्यवस्था कराने वाला मुख्य सांप तस्कर अब भी फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -