फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   PWD handed over Delhi Road to NCRTC after wastage of Rs 51 lakh

51 लाख रुपये बर्बादी के बाद पीडब्ल्यूडी ने एनसीआरटीसी को सौंपी दिल्ली रोड

Wed, 19 Aug 2020 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
PWD handed over Delhi Road to NCRTC after wastage of Rs 51 lakh
51 लाख रुपये बर्बादी के बाद पीडब्ल्यूडी ने एनसीआरटीसी को सौंपी दिल्ली रोड
विज्ञापन

मेरठ। परतापुर तिराहे से आगे 51 लाख रुपये बर्बाद करने के बाद पीडब्ल्यू जागा है। पीडब्ल्यूडी ने दिल्ली रोड को नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (एनसीआरटीसी) को हस्तांतरित कर दिया है। जब तक दिल्ली रोड पर रैपिड रेल का संचालन शुरू नहीं होगा, तब तक एनसीआरटीसी ही दिल्ली रोड की जिम्मेदारी उठाएगा।
करीब एक महीने पहले परतापुर तिराहे से आगे मोहिउद्दीनपुर तक पीडब्ल्यूडी ने डिवाइडर बनाना शुरू कर दिया था। इसके एक सप्ताह के भीतर ही एनसीआरटीसी ने मोहिउद्दीनपुर से परतापुर तक पिलर के निर्माण के लिए डिवाइडर के दोनों तरफ बैरिकेडिंग लगाने शुरू कर दिए थे। पीडब्ल्यूडी की लापरवाही से डिवाइडर निर्माण के 51 लाख रुपये बर्बाद हो गए थे। अमर उजाला ने यह मामला प्रमुखता से प्रकाशित किया था। मामला सुर्खियों में आने के बाद ही पीडब्ल्यूडी ने एनसीआरटीसी से संपर्क कर दिल्ली रोड को उसके हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

अभी रुड़की रोड बनाएगा पीडब्ल्यूडी
वहीं, पीडब्ल्यूडी द्वारा गांधी बाग से मोदीपुरम तक बनाई जाने वाली सड़क पर भी सवाल उठने लगे थे। लेकिन फिलहाल एनसीआरटीसी ने पीडब्ल्यूडी को जुलाई-2021 तक सड़क निर्माण करने की लिखित में अनुमति दी है। ऐसे में अभी पीडब्ल्यूडी अपना निर्माण जारी रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीआरटीसी ने संभाली दिल्ली रोड की कमान
रैपिड रेल का सिविल कार्य कर रही एलएंडटी इंजीनियरों की टीम ने परतापुर थाने से लेकर कुंडा गेट तक टूटी हुई सड़कों की जांच की। उन्होंने एंटी क्विक रिंग मशीन से देखा कि सड़क में कंक्रीट कितना लगा है। इसके बाद ही सड़क का निर्माण किया जाएगा।

उन्हीं की जिम्मेदारी होगी
पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार का कहना है कि हमने अब दिल्ली रोड की सड़कें एनसीआरटीसी को हस्तांतरित कर दी हैं। जब तक रैपिड रेल का संचालन नहीं होगा, तब तक अब उन्हीं की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed