फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   pvvnl will start campain to aware about smart meater

स्मार्ट मीटर पर उपभोक्ताओं का भ्रम दूर करेगा पीवीवीएनएल

Sat, 11 Jan 2020 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
pvvnl will start campain to aware about smart meater
मेरठ। स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं में फैली भ्रांति को विभाग दूर करेगा। इसके लिए ऐसे पंफ्लेट तैयार कराए जा रहे हैं, जिन पर स्मार्ट मीटर से जुड़ा हर विवरण उपलब्ध होगा। जिन उपभोक्ताओं के यहां मीटर लगाए जा रहे हैं, उनको यह पंफ्लेट दिया जाएगा।
विज्ञापन

पीवीवीएनएल डिस्कॉम के अंतर्गत स्मार्ट मीटर योजना में 11.63 लाख मीटर लगाए जाने हैं। पहले फेज में मेरठ-सहारनपुर को शामिल किया गया है, जिसमें 2.5 लाख स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य निर्धारित है। महज दो महीने शेष हैं और विभाग को अभी करीब 1.5 लाख स्मार्ट मीटर लगाने हैं। विभाग मीटर लगाने की कार्रवाई कर रहा है, लेकिन उपभोक्ताओं का विश्वास स्मार्ट मीटर पर जमता दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसी स्थिति में अब विभाग ने नई युक्ति तैयार की है। विभाग ऐसे पंफ्लेट तैयार करा रहा है, जिस पर स्मार्ट मीटर से जुड़ी जानकारी उपलब्ध रहेगी। उपभोक्ताओं के लिहाज से यह सभी जानकारी महत्वपूर्ण होंगी। एमडी पॉवर अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि अफसरों को निर्देश दिए हैं कि वह पंफ्लेट पर दी जाने वाली जानकारी बिंदुवार तैयार करें। जिन उपभोक्ताओं के यहां मीटर लगेगा, उन्हें यह पंफ्लेट दिया जाएगा। हेल्पलाइन नंबर भी इस पर रहेगा। इसके अलावा सभी जनप्रतिनिधियों के यहां जल्द से जल्द स्मार्ट मीटर लगाने का काम पूरा करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed