{"_id":"5d19157b8ebc3e3cc47152f2","slug":"pvvnl-temprery-lineman-on-protest-meerut-news-mrt4309662128","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइनमैनों के कार्यबहिष्कार से ठीक नहीं हो सके फाल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइनमैनों के कार्यबहिष्कार से ठीक नहीं हो सके फाल्ट
विज्ञापन
लाइनमैनों के कार्यबहिष्कार में फंसे फाल्ट
मेरठ। अपनी मांगों को लेकर पावर कारपोरेशन के संविदा कर्मियों ने रविवार को कार्य बहिष्कार कर लखनऊ में शक्ति भवन पर धरना दिया। पीवीवीएनएल के संविदा लाइनमैनों के कार्य बहिष्कार में शामिल होने के चलते फाल्ट ठीक होने में देरी हुई। संविदा लाइनमैनों ने ऊर्जा मंत्री से वार्ता किए बगैर काम पर लौटने से मना कर दिया है।
पावर कारपोरेशन में संविदा लाइनमैनों को आउटसोर्स एजेंसियों के माध्यम से रखा गया है। संविदा कर्मचारी समिति अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह का कहना है कि ठेकेदार न तो पूरा वेतन देते हैं और न ही उनका ईपीएफ का कोई अतापता है। ईपीएफ में करोड़ों रुपये का घपला हो रहा है।
लाइनमैनों को कई-कई महीने तक वेतन नहीं दिया जाता है। इन सभी मुद्दों को लेकर प्रदेशभर के संविदा लाइनमैन रविवार से कार्य बहिष्कार पर हैं। लखनऊ में शक्ति भवन पर मांगों को लेकर धरना भी शुरू किया है।
विज्ञापन
लाइनमैनों से वार्ता करने पहुंचे अधिकारियों से बात नहीं बन सकी। लाइनमैन ऊर्जा मंत्री या यूपीपीसीएल चेयरमैन से वार्ता की मांग पर अड़े हैं। कार्य बहिष्कार का असर पीवीवीएनएल में भी देखने को मिल रहा है। रविवार को शहर से लेकर गांवों तक फाल्ट ठीक होने में देरी हुई।
हालांकि कार्य बहिष्कार के नोटिस के बाद पीवीवीएनएल ने ठेकेदारों से वैकल्पिक स्टाफ की व्यवस्था कराने का दावा किया था। लेकिन ज्यादा फाल्ट होने से यह व्यवस्था फेल साबित हुई।
अधीक्षण अभियंता शहर संजीव राणा ने बताया कि संविदा लाइनमैनों के कार्य बहिष्कार की चेतावनी के बाद ठेकेदारों से वैकल्पिक व्यवस्था करा ली है।