{"_id":"5e43151e8ebc3ee5913ca12d","slug":"pvvnl-officials-push-for-easy-installment-plan-meerut-news-mrt468478433","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीवीवीएनएल अधिकारियों ने आसान किस्त योजना के लिए लगाया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीवीवीएनएल अधिकारियों ने आसान किस्त योजना के लिए लगाया जोर
विज्ञापन

मेरठ। पीवीवीएनएल अधिकारियों ने आसान किस्त योजना के लिए जोर लगा दिया है। कंपनी एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी भी योजना की समीक्षा फील्ड में उतरकर कर रहे हैं। मंगलवार को एमडी अचानक शामली पहुंच गए और योजना की समीक्षा की। उन्होंने योजना में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है। वहीं गांवों में अधिकारी योजना के प्रचार के लिए मुनादी कराकर पंफलेट बांट रहे हैं।
प्रदेश सरकार ने चार किलोवाट भार वाले ग्रामीण और शहरी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए आसान किस्त योजना और नलकूप किसानों के लिए किसान आसान किस्त योजना शुरू की है। योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को 29 फरवरी तक पंजीकरण कराना है। एमडी ने योजना का प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। लेकिन कुछ जगह पर योजना का प्रचार नहीं होने से राजस्व की प्राप्ति अपेक्षा से कम है। इससे नाराज एमडी जमीनी हकीकत जानने के लिए लगातार दौरे कर रहे हैं। मंगलवार को एमडी ने शामली जनपद में लगे योजना के शिविरों का दौरा किया। वहां योजना का प्रचार कराने और ज्यादा से ज्यादा पंजीकरण कराकर उपभोक्ताओं को राहत देने के निर्देश दिए।