{"_id":"62cd65520f80785ebb389bf4","slug":"pvvnl-md-arvind-mallappa-bangari-said-that-all-problems-of-farmers-will-be-solved","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पीवीवीएनएल एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी बोले- किसानों की सभी समस्याओं का होगा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पीवीवीएनएल एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी बोले- किसानों की सभी समस्याओं का होगा समाधान
Tue, 12 Jul 2022 05:43 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 12 Jul 2022 05:43 PM IST
सार
पीवीवीएनएल एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने किसानों से बात करते हुए कहा कि शाशन तक नलकूपों के मीटर की बात जरूर पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
किसानों से बात करते पीवीवीएनएल एमडी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किसानों की बिजली से संबंधित सभी समस्याओं को जल्द दूर किया जाएगा। चेक मीटर एक माह के अंदर लगवा दिए जाएंगे। यह आश्वासन विद्युत प्रबंधक अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने जन सुनवाई के दौरान किसानों को दिया। मेरठ, शामली, बागपत, हापुड़, सहारनपुर समेत कई जिलों से किसान मजदूर संगठन का प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनु मलिक के नेतृत्व में मंगलवार को पावर एमडी से मिला।
विज्ञापन
इस दौरान किसानों ने जर्जर तार व खंभे बदले जाने, चेक मीटर लगाए जाने की मांग की। इसके अलावा नलकूपों पर लगे मीटर हटाये जाने को लेकर जल्द निर्णय लिए जाने की मांग की। पावर एमडी ने सभी कार्यों को जल्द कराए जाने का आश्वासन दिया व जिन नलकूपों से किसानों द्वारा मीटर हटा दिए गए थे, उनसे फिलहाल पहले की तरह भुगतान करने के लिए कहा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: फिर माहौल बिगाड़ने की कोशिश, अब मांस से भरा बोरा फेंका, दो दिन पांच घटनाओं से बड़ी साजिश की आशंका
विज्ञापन
साथ ही उन्होंने शाशन तक नलकूपों के मीटर की बात पहुंचाने की बात कही। इस दौरान दीपक सोम, कालूराम हिलवाड़ी, देवराज सिंह, यशपाल सरपंच, ठाकुर अजब सिंह, नौहवार सिंह आदि रहे।