फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   PVVNL campaign has not shown any effect in UP, consumers of 14 districts are owed 7851 crore

चौंका देगी रिपोर्ट: PVVNL के अभियान का नहीं असर, उपभोक्ताओं पर 7851 करोड़ रुपये बकाया, देखें पूरी लिस्ट

Fri, 13 Oct 2023 06:57 PM IST
कपिल kapil ऋषिपाल सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
ऋषिपाल सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 13 Oct 2023 06:57 PM IST
सार

Meerut News : लखनऊ में उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के चेयरमैन आशीष गोयल ने अधिकारियों के साथ बैठक कर बकाया वसूली के निर्देश दिए और अभियान की समीक्षा की।

विज्ञापन
PVVNL campaign has not shown any effect in UP, consumers of 14 districts are owed 7851 crore
बिजली का बिल

विस्तार

बिजली बिल की बकाया वसूली को लेकर पीवीवीएनएल की ओर से चलाया गया अभियान फेल साबित हुआ। जुलाई से पश्चिम के 14 जिलों में चल रहे अभियान के बाद भी बकाया बढ़ गया। सभी 14 जिलों में जुलाई माह तक उपभोक्ताओं पर विभाग का लगभग 7481 करोड़ रुपये बकाया था। 10 अक्तूबर को यह राशि बढ़कर लभगभग 7851 करोड़ रुपये पहुंच गई।

विज्ञापन


वहीं, बुधवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के चेयरमैन आशीष गोयल ने अधिकारियों के साथ बैठक कर बकाया वसूली के निर्देश दिए और अभियान की समीक्षा की।

विज्ञापन

 

मेरठ शहर में ही 25 करोड़ से ऊपर के 153 बकाएदार, नहीं काटे जाते कनेक्शन

मेरठ शहर में 25 लाख से अधिक वाले 153 बड़े बकाएदार शामिल हैं। इन पर विभाग का करोड़ों रुपये बकाया है। जलकल विभाग पर विभाग का 19 करोड़ से अधिक पिछले एक साल से बकाया है इसके बावजूद इनका कनेक्शन नहीं काटा जा रहा है। जबकि अगर आम उपभोक्ता पर एक माह का भी बकाया हो जाए तो उसका कनेक्शन काट दिया जाता है। इन बड़े बकाएदारों में महाप्रबंधक जल नगर निगम पर 19 करोड़, जलकल अभियंता छीपी टैंक स्टेशन पर 4 करोड़, श्याम नगर मोहम्मद हारुण 2 करोड़, इनमें ट्यूबवेल, बुनकर व निजी कनेक्शन भी शामिल हैं जिन पर विभाग का करोड़ों रुपये बकाया है।

पांच डिवीजन पर है 53 करोड़ बकाया

शहर में नगरीय विद्युत वितरण खंड प्रथम पर 6 करोड़, द्वितीय पर 14 करोड़, तृतीय में 9, चतुर्थ में 26 करोड़ और पंचम में 18 करोड़ कुल 53 करोड़ रुपये विभाग के आम उपभोक्ताओं पर बकाया है। विभाग की ओर से इनके खिलाफ अभियान चलाकर वसूली की जा रही है लेकिन बड़े बकाएदारों के खिलाफ कोई अभियान नहीं चलाया जा रहा है। बड़े बकाएदारों में या तो सरकारी विभाग शामिल हैं या बुनकरों के कनेक्शन हैं या कोर्ट केस होने के कारण उनके कनेक्शन नहीं काटे जाते हैं।

विज्ञापन

पश्चिमांचल के सभी जोन में बकाया की स्थिति

मेरठ जोन - 770 करोड़

गाजियाबाद जोन- 456 करोड़

बुलंदशहर जोन- 1513 करोड़

सहारनपुर जोन- 2401 करोड़

नोएडा जोन- 497 करोड़

मुरादाबाद जोन- 2212 करोड़

कुल बकाया- 7851 करोड़

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: होश उड़ा देगा कब्रिस्तान का ये मंजर, शवों से सिर मिले गायब, डर के साये में पूरा गांव

बकाया वसूली अभियान में तेजी के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। लखनऊ में आयोजित बैठक में भी बकाया वसूली की समीक्षा की गई है। - अनुराग अग्रवाल, मुख्य अभियंता, पीवीवीएनएल

यह भी पढ़ें: 
UP ATS का खुलासा: बांग्लादेशियों को भारत में बसा रहे थे तीन आरोपी, विदेश से 20 करोड़ रुपये की फंडिंग भी हुई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed