फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   PVNL engineers full srike today

मेरठ: पीवीवीएनएल अभियंताओं का पूर्ण कार्यबहिष्कार आज से, काम होगा प्रभावित

Mon, 20 Sep 2021 01:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 20 Sep 2021 01:20 AM IST
सार

संघ और प्रबंधन के बीच हुई दो दौर की बातचीत बेनतीजा रहने से संघ ने सोमवार से पूर्ण कार्य बहिष्कार का एलान कर दिया है। शनिवार तक अभियंता पीवीवीएनएल के सभी जोन मुख्यालय पर सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक पूर्ण कार्य बहिष्कार करेंगे।

विज्ञापन
PVNL engineers full srike today
बिजली का बिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में साथी अभियंताओं का पूर्वांचल तबादला किए जाने से क्षुब्ध पीवीवीएनएल अभियंता सोमवार से पूूर्ण कार्य बहिष्कार शुरू कर रहे हैं। इससे कार्य प्रभावित होंगे। हालांकि उपभोक्ताओं के बिल जमा होते रहेंगे।

विज्ञापन


अस्थायी बिजली कनेक्शन में हेराफेरी कर विभाग को नुकसान पहुंचाने के आरोप में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और जेवर आदि में तैनात रहे तीन अधिशासी अभियंता और आठ सहायक अभियंताओं का तबादला पूर्वांचल में कर दिया गया है। इससे क्षुब्ध होकर उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद् अभियंता संघ पिछले कई दिन से आंशिक कार्य बहिष्कार के साथ ऊर्जा भवन पर प्रदर्शन कर रहा था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें :  व्यवस्था शर्मसार: किसी में शीशे टूटे तो किसी में फैला कचरा, गंदी और जर्जर बसों में सफर कर रहे यात्री, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस बीच, संघ और प्रबंधन के बीच हुई दो दौर की बातचीत बेनतीजा रहने से संघ ने सोमवार से पूर्ण कार्य बहिष्कार का एलान कर दिया है। सोमवार से शनिवार तक अभियंता पीवीवीएनएल के सभी जोन मुख्यालय पर सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक पूर्ण कार्य बहिष्कार करेंगे।

इस दौरान अधिकारियों के आफिस में नहीं मिलने से उपभोक्ताओं से संबंधित कोई काम नहीं होने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ेगी। बड़े फाल्ट होने की दिशा में दी जाने वाली सामग्री नहीं मिलने का खामियाजा भी उपभोक्ताओं को बिजली कट के रूप में भुगतना पड़ सकता है।

जोन मुख्यालय पर एक सप्ताह तक प्रदर्शन करने के बाद 27 सितंबर को पीवीवीएनएल के सभी अभियंता ऊर्जा भवन पर बड़ा प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed