{"_id":"5a8c34424f1c1b5e6e8b659c","slug":"put-photos-of-goddess-and-gods-on-social-media-indignation-in-hindu-organizations","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी-देवताओं के अश्लील फोटो नेट पर डाले, हिंदू संगठनों में जबरदस्त आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी-देवताओं के अश्लील फोटो नेट पर डाले, हिंदू संगठनों में जबरदस्त आक्रोश
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:46 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बिजनौर शहर में दूसरे समुदाय के एक युवक ने हिंदू देवी-देवताओं की आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर डाल दीं। जिसके बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त हो गया। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
मोहल्ला खेड़ा निवासी एक व्यक्ति का भांजा जनपद मुरादाबाद के कस्बा कांठ में रहता है। उसने मंगलवार को युवक हल्दौर में पहुंचा और फेसबुक पर हिंदू देवी-देवताओं के आपत्तिजनक फोटो डाल दिए। युवक ने इन फोटो के साथ अमर्यादित टिप्पणी की। आरोपी युवक फरार बताया गया है। फेसबुक पर यह मामला आने से बजरंग दल, हिंदू युवा वाहिनी, विश्व हिंदू परिषद समेत कुछ नागरिकों में आक्रोश पैदा हो गया।
विज्ञापन
पढ़ें : यूपी पुलिस की करतूत कैमरे में कैद, वायरल वीडियो से हुआ खुलासा
विज्ञापन
शिवम वर्मा, हृदेश कुमार, रोबिन राजपूत, नीशू, गौरव चंद्रा, हिमांशु कुमार, जयप्रकाश, राजेश आदि अनेक लोग इकट्ठा होकर सुबह करीब दस बजे थाने पहुंचे। आक्रोशित लोगों ने पुलिस को फेसबुक पर अश्लील टिप्पणी कर अशांति फैलाने का प्रयास करने वाले आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी शहबाज सिद्दीकी पुत्र डॉक्टर जाकिर सिद्दीकी निवासी कांठ जनपद मुरादाबाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार गौड़ का कहना है कि फरार आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/