फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Police Capture in Camera, revealed on video being viral

यूपी पुलिस की करतूत कैमरे में कैद, वायरल वीडियो से हुआ खुलासा

Tue, 20 Feb 2018 06:53 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 20 Feb 2018 06:53 PM IST
विज्ञापन
UP Police Capture in Camera, revealed on video being viral
बाइक के पीछे-पीछे जाता पुलिसकर्मी

मेरठ के सिविल लाइन थाने में आग से मालखाने का रिकॉर्ड जलकर राख हो गया। आग लगाने के आरोप पुलिस पर ही लग रहे हैं। वहीं थाने में खड़े वाहनों को भी बेचा जा रहा है। लावारिस बाइक को पुलिसकर्मी खुद थाने तक पहुंचाते हैं। सिपाही से लेकर थानेदार तक को इसकी जानकारी है, लेकिन सब अनजान बने हैं। थाने के मालखानों में 20 साल से ज्यादा पुराना सामान रखा हुआ है। पुलिस का कहना है कि वहां से लाखों रुपये का सामान गायब हो चुका है, जिसका रिकॉर्ड मालखाने के रजिस्टर में था, लेकिन अब यह रिकॉर्ड भी जल चुका है। 

विज्ञापन


एसएसपी के निर्देश हवा में
सिविल लाइन थाने में हेड मोहर्रिर यादराम सिंह दो बार सस्पेंड हो चुके हैं। दोनों बार इसी थाने में उन्हें तैनाती दी गई। 500 रुपये की रिश्वत लेने पर दो महीने पहले एसएसपी मंजिल सैनी दहल ने यादराम सिंह को सस्पेंड किया था। मालखाने का चार्ज यादराम सिंह पर था। यादराम सिंह की तैनाती पुलिस लाइन में की थी। साथ ही  40 दिन का समय दिया, लेकिन दो महीने बीत चुके। 
विज्ञापन


कैमरे में कैद हेड मोहर्रिर
थाने से 200 मीटर दूर बाइक सर्विस की दुकान है। जहां पर थाने की लावारिस बाइक बेची जाती है। दुकान वाले थाने आते और बाइक लेकर चले जाते। तीन दिन पहले भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। दुकान वाले बाइक को थाने से खींचकर ले जा रहे थे और हेड मोहर्रिर उनके पीछे पीछे पैदल जा रहा है। यह वीडियो सोमवार को वायरल हुई तो थाना पुलिस की करतूत सामने आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब जाते बाइक बिकती है
इस थाने में सिपाही से लेकर थानेदार तक को खबर है कि लावारिस बाइक बेची जा रही है। थानेदार ने कई बार थाने की पुलिस को हड़काया, बावजूद यह सिलसिला बंद नहीं हुआ। एसओ सिविल लाइन नीरज मलिक का कहना है कि ऐसी शिकायत मिली है। जांच कराई जाएगी। मालखाने का रिकॉर्ड जला दिया गया, इसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed