{"_id":"5fe4f9728ebc3e3d81741e5e","slug":"purse-was-robbed-from-bank-manager-in-central-market-hurt-in-snatching-meerut-news-mrt517266032","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल मार्केट में बैंक मैनेजर से पर्स लूटा, छीनाझपटी में चोट लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट्रल मार्केट में बैंक मैनेजर से पर्स लूटा, छीनाझपटी में चोट लगी
विज्ञापन

मेरठ। शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में बैंक मैनेजर मनीषा से बदमाशों ने पर्स छीन लूट लिया। छीनाझपटी में मैनेजर सड़क पर गिर गई, जिसमें उनको चोट लग गई है। सूचना पर नौचंदी थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा।
कानपुर की रहने वाली मनीषा तिवारी केसरगंज स्थित केनरा बैंक में मैनेजर हैं। सेंट्रल मार्केट के पास वह किराए के घर में रहती हैं। बृहस्पतिवार रात नौ बजे मनीषा सामान लेने सेंट्रल मार्केट में गई थीं। वह पैदल जा रही थी, इसी दौरान पीछे से बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर पर्स छीनने की कोशिश की। महिला ने पर्स की तनी पकड़ ली। छीनाझपटी में महिला सड़क पर गिर गई। महिला ने बहादुरी दिखाते हुए बाइक सवार एक बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन पर्स की तनी टूट गई और बदमाश फरार हो गए। बैंक मैनेजर को चोट लगने की सूचना पर बैंक के अधिकारी प्रवीण कुमार भी मौके पर पहुंच गए। प्रवीण की तहरीर पर नौचंदी पुलिस नेे रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि सेंट्रल मार्केट में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। पुलिस शुक्रवार को सुबह सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखकर बदमाशों की तलाश करेगी।
जागृति विहार में शिक्षिका से पर्स छीना
मेडिकल थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को बाइक सवार बदमाश शिक्षिका से पर्स छीनकर फरार हो गए। जागृति विहार सेक्टर-आठ निवासी हिमानी पत्नी समीर शास्त्रीनगर स्थित एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका हैं। दोपहर में हिमानी ई रिक्शा में सवार होकर स्कूल से घर जा रही थीं। सेक्टर पांच में बैंक के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका पर्स छीन लिया। छीनाझपटी में वह ई-रिक्शा से गिरने से बचीं। उन्होेंने बताया कि पर्स में नकदी, चार एटीएम कार्ड और घर की चाभी थी। पीड़िता ने तहरीर दी है। एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो