{"_id":"61c8ceae7892f35fd57c2038","slug":"purse-cut-in-meena-bajar-in-meerut-meerut-news-mrt5708480133","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीना बाजार में महिला पंचायत अधिकारी का पर्स काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीना बाजार में महिला पंचायत अधिकारी का पर्स काटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीना बाजार में महिला ग्राम पंचायत अधिकारी का पर्स काटा
मेरठ। जानी ब्लॉक में महिला ग्राम पंचायत अधिकारी चांदनी रविवार को परिवार के साथ घंटाघर के पास मीना बाजार आई थी। इसी दौरान किसी ने उनका पर्स काट लिया। महिला अधिकारी ने मामले की जानकारी देहली गेट पुलिस को दी। पुलिस ने शक के आधार पर एक महिला से पूछताछ की और तलाशी ली, मगर उसके पास कुछ नहीं मिला। पुलिस ने बिना किसी कार्रवाई के उसे छोड़ दिया।
थाना जानी क्षेत्र के गांव भोला झाल के रहने वाले प्रेम जायसवाल ने बताया कि उनकी पत्नी मीनाक्षी जायसवाल और बेटी चांदनी रविवार को मीना बाजार गई थीं। इसी दौरान भीड़ में किसी ने चांदनी का पर्स काट लिया। पर्स में 10 हजार रुपये की नकदी, एटीएम, पेन कार्ड और कुछ सरकारी दस्तावेज थे।
सूचना मिलने पर देहली गेट पुलिस पहुंची। पूछताछ में एक महिला पर शक हुआ। उससे जानकारी जुटाई और तलाशी ली, लेकिन कुछ हाथ नहीं आया। सीओ कोतवाली अरविंद कुमार चौरसिया का कहना है कि बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं।