फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Purnendu Jha won the gold medal in the Taekwondo competition

Meerut News: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पूर्णेंदु झा ने स्वर्ण पदक जीता

Fri, 31 Jul 2026 05:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
Purnendu Jha won the gold medal in the Taekwondo competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। लखनऊ के बाबू केडी सिंह स्टेडियम में 30 जुलाई से दो अगस्त तक आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मेरठ के पूर्णेंदु झा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता।

उन्होंने अंडर-50 वर्ष आयु वर्ग की पुरुष व्यक्तिगत पुम्से (आर्टिस्टिक) स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। उन्हें उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के पदाधिकारी राजकुमार और देवेंद्र सहित अन्य ने सम्मानित किया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से लगभग 3,000 खिलाड़ी ताइक्वांडो की क्योरुगी (फाइट) एवं पुम्से (आर्टिस्टिक) स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे पूर्व भी पूर्णेंदु कई बार प्रदेश व राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed