फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Puri Express going from Delhi to Haridwar was overturned, rescue work started

खतौली में उत्कल एक्सप्रेस की 14 बोगियां पटरी से उतरीं, 22 की मौत, 156 घायल

Mon, 21 Aug 2017 02:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 21 Aug 2017 02:47 PM IST
विज्ञापन
Puri Express going from Delhi to Haridwar was overturned, rescue work started
ट्रेन हादसा

पुरी से हरिद्वार जा रही कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस शनिवार की शाम करीब 5.40 बजे मुजफ्फरनगर के खतौली में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसकी 14 बोगियां पटरी से उतर गईं। इसमें 22 लोगों की मौत हो गई और 156  से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के बाद तत्काल बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। थोड़ी ही देर में जिला प्रशासन की टीम और पुलिस के साथ ही रेलवे के अधिकारी कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन

 

युद्धस्तर पर राहत और बचाव का काम शुरु

Puri Express going from Delhi to Haridwar was overturned, rescue work started
बडा़ ट्रेन हादसा

युद्धस्तर पर राहत और बचाव का काम शुरु कर दिया गया। दुर्घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन जहां दुर्घटना हुई है वहां शुक्रवार की रात ट्रैक में क्रैक था, जिसकी सुबह से ही मरम्मत का काम चल रहा था। यहां से कई ट्रेनों को कासन के साथ धीमी गति से चलाया गया, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि उत्कल एक्सप्रेस की गति काफी तेज थी। हादसा इतना जबरदस्त था कि तीन बोगियां एक दूसरे के ऊपर चढ़ गईं। दो बोगी ट्रैक से उतरकर तिलकराम इंटर कालेज की दीवार से टकराकर रुकीं।

एक बोगी मकान में घुसी

Puri Express going from Delhi to Haridwar was overturned, rescue work started
मुजफ्फरनगर में रेल हादसा

ट्रेन की एक बोगी जगत कालोनी गेट के पास स्थित चौधरी जगत सिंह के मकान में घुस गई। यहां से पांच-छह घायलों को निकालकर अस्पताल भिजवाया गया। छह बोगी इंजन के साथ आगे चली गईं, करीब एक किलोमीटर आगे जाकर चालक ने ट्रेन को रोका। हादसे के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। लोगों ने बोगियों से निकाल कर सभी घायलों को सांमुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया यहां 12 लोगों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों में सात महिलाएं और एक बच्ची भी है। इसके अलावा यहां लाए गए 81  घायलों को प्राथमिक उपचार किया गया। इनमें से कुछ गंभीर घायलों को बेगराजपुर मेडिकल कालेज और मेरठ मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया गया। कुछ को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

रेलवे ट्रैक का टुकड़ा मिला

Puri Express going from Delhi to Haridwar was overturned, rescue work started
टूटी मिली पटरी

एक यात्री की मौत मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल में और एक अन्य की मौत बेगराज मेडिकल कालेज में हो गई। आसपास के जिलों की एंबुलेंस भी खतौली बुला ली गई हैं। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। एक दूसरे के ऊपर चढ़ बोगियों को काटकर अंदर फेसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान भी मौके पर पहुंच गए। वह स्वयं भी राहत कार्य में जुटे रहे। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को हर तरह की मदद उपलब्ध कराई जा रही। हालांकि प्राथमिकता घायलों के मुकम्मल इलाज की है। इसके लिए सभी उपाय कर लिए गए हैं। उधर, रेलवे ट्रैक का यह टुकड़ा कटा मिला है। लाइन गायब है। इसी के चलते हादसा होना बताया जा रहा है। लगभग ढाई मीटर लाइन कटी मिली है। यह पूरा टुकड़ा कटा हुआ अलग रखा था। पास में ही अन्य औजार और हथौड़ा ‌भी मिला है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed