{"_id":"5e090d828ebc3e879b77f6bf","slug":"purchaging-of-wollen-clothes-in-haat-mawana-news-mrt46116495","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैठ में गर्म कपड़ों की जमकर खरीदारी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैठ में गर्म कपड़ों की जमकर खरीदारी की
विज्ञापन
साप्ताहिक पैठ में गर्म कपड़ों की खरीददारी करती महिलाएं।
- फोटो : MAWANA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को धूप निकलने पर लोगों ने सर्दी से राहत महसूस की
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। एक सप्ताह बाद दिन में रविवार को धूप निकलने पर लोगों ने सर्दी से राहत महसूस की। वहीं, रविवार को साप्ताहिक पैठ में लोगों ने जमकर गर्म कपड़ों की खरीददारी की।
बीते एक सप्ताह से सूर्य देव के दर्शन नहीं होने तथा हाड़ कंपकपाने वाली सर्दी के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। रिकार्ड तोड़ रही सर्दी के कारण लोग आवश्यक कार्य से ही घरों से बाहर निकल रहे थे। जिस कारण बाजारों एवं दफ्तरों में भीड़ न के बराबर थी। रविवार को सूर्य देव के दर्शन होने से दिन के समय लोगों ने सर्दी से राहत महसूस की। बाजारों में भीड़ रही तथा रविवार को तहसील रोड एवं मैदान में लगने वाली साप्ताहिक पैठ में गर्म कपडे़ खरीदने वालों की काफी भीड़ रही।
मवाना। साप्ताहिक पैठ के चलते सीएचसी परिसर बना अवैध पार्किग स्थल।
उल्लेखनीय है कि तहसील रोड पर लगने वाली साप्ताहिक पैंठ में दूरदराज के ग्रामीणों क्षेत्रों से खरीददारी करने के लिए लोग पैठ में आते हैं। इसमें वाहन लेकर आने वाले लोगों के पार्किग स्थल नहीं है। जिस कारण सीएचसी परिसर लोगों के लिए सुलभ पार्किंग स्थल बन जाता है। आज भी दिनभर सीएचसी परिसर को लोगों ने पार्किग स्थल के रूप में जमकर प्रयोग किया। ऐसे में किसी दिन कोई हादसा होने पर घायलों को लेकर सीएचसी पहुंचने वालों को समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आज भी दो घायलों को लेकर एबुलेंस सीएचसी पहुंची। जिसको अंदर प्रवेश करने में काफी दिक्कत हुई। इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर का कहना है कि इस संबंध में वे सोमवार को नगर पालिका तथा थाने में पत्र देकर सीएचसी परिसर में वाहनों को पार्क होने से रोकने के लिए कहेंगे।