फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   puraani pension bahaali ko lekar garje shikshak

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर गरजे शिक्षक

Sat, 01 Sep 2018 01:17 AM IST
amarujala
amarujala Updated Sat, 01 Sep 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
puraani pension bahaali ko lekar garje shikshak
file - फोटो : amarujala
कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच उत्तर प्रदेश के बैनर तले शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह पार्क में विशाल धरना प्रदर्शन हुआ। इस धरने में वक्ताओं ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग पूरी होने तक आरपार की लड़ाई का ऐलान करते हुए कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो अब आंदोलन ज्यादा उग्र होगा।  मंच के बैनर तले जनपद के तमाम विभागों के शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारी तीन दिन से कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर हैं। दो दिन से तहसील स्तर पर धरना चल रहा था। शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर कर्मचारियों ने अपनी शक्ति का अहसास कराया। इस दौरान मंच की तरफ से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी डीएम को सौंपा गया। धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नई पेंशन योजना लागू होने से कर्मचारी शिक्षक अपना भविष्य सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। इसमें कई खामियां हैं। वक्ताओं ने कहा कि कंपनियों के दिवालिया होने पर धन डूब जायेगा, जो हमारे वेतन से जमा किया गया है। कंपनी पर मुकदमा विदेशाें में चलाना पड़ेगा, जहां कंपनियों का मुख्यालय होगा। कर्मचारी अपना प्रकरण नहीं लड़ सकेगा। कर्मचारी के वेतन के धन से ही प्राईवेट प्रबंधकों के वेतन आदि बड़े-बडे़ खर्च झेलने पड़ेंगे। पेंशनर्स 30 से 35 वर्ष नौकरी करेगा और निवेशों की गड़बड़ी पर नियंत्रण नहीं कर सकेगा। 
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि उनकी तरफ से तमाम पत्र मुख्यमंत्री सहित केंद्र व प्रदेश के अन्य मंत्रियों को भेजे गये, सभी ने आश्वासन दिया। ऐसे में यदि मांग पूरी नहीं होती है तो यह प्रदेश के कर्मचारियों, शिक्षकों व अधिकारियों के साथ धोखा होगा। धरने की अध्यक्षता राकेश तोमर और संचालन बनी सिंह चौहान ने किया। गिरजाकांत, ओंकारनाथ दूबे, सुभाष दत्त शर्मा, डा. देवेंद्र सिंह, पूर्व एमएलसी रामबाबू शास्त्री, झम्मन सिंह वर्मा, प्रेमपाल सिंह राणा, मंजीत सिंह, पूनम गर्ग, संजीव शर्मा, सतीश त्यागी, सुनील भड़ाना, शेरपाल सिंह सोलंकी, डा. सविता शर्मा, स्नेह तिवारी, कुलदीप सिंह, अनुज शर्मा, मदन भारद्वाज आदि ने विचार रखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed