फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Punya karma is the path to happiness and peace: Bharat Bhushan Muniraj

पुण्य कर्म ही सुख शांति का मार्ग: भारत भूषण मुनिराज

Tue, 02 Mar 2021 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Punya karma is the path to happiness and peace: Bharat Bhushan Muniraj
पुण्य कर्म ही सुख शांति का मार्ग: भारत भूषण मुनिराज
विज्ञापन

हस्तिनापुर। कैलाश पर्वत दिगंबर जैन मंदिर में 48 दिवसीय भक्तामर विधान एवं पाठ के 14वें दिन सोमवार को विधानाचार्य सुदीप शास्त्री ने मांगलिक मंत्रों से क्रियाओं का शुभारंभ किया।
आचार्य 108 भारतभूषण मुनिराज ने कहा कि पुण्य कर्म ही सुख शांति का मार्ग है। जवानी तो धन कमाने में बीत जाती है और बुढ़ापा सेहत के लिए उसी धन को गंवाने में। अब अपने में विचार कर लेना कि धन कमाना है कि पुण्य। धन तो अनेक कारणों से गंवाना पड़ सकता है, परंतु पुण्य जितना करोगे उतना ही बढ़ेगा और जीवन पर्यंत सुख शांति देगा ही, मरणोपरांत भी सद्गति प्रदान करेगा।
विज्ञापन

सोमवार को स्वर्ण कलश से कमल कुमार जैन ने अभिषेक किया। शांतिधारा करने का सौभाग्य पारस जैन व अरुण कुमार जैन को मिला। दीप प्रज्ज्वलन प्रियंका जैन, रीतू जैन ने किया। सुनीता दीदी ने शांतिधारा का उच्चारण किया। आदिनाथ भगवान की पूजा के बाद सभी तीर्थंकरों के अर्घ्य चढ़ाए। 101 परिवारों की ओर से विधान का आयोजन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भक्तामर पाठ का शुभारंभ अंजू जैन, अमित मेहता जैन, मधु, अजय, रीना, अतुल जैन ने संस्कृत भाषा में किया। विधान पाठ में भगवान के सुंदर भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।

इस मौके पर अध्यक्ष विनोद जैन, महामंत्री मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष राजेंद्र जैन, सह संयोजक मोतीलाल जैन, शिखरचंद जैन, राजीव जैन, अनिल कुमार जैन, का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed