{"_id":"6a1b4ea02f9043d96007b1b6","slug":"punjabi-songs-created-a-stirpeople-danced-in-patel-mandap-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1204035-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पंजाबी गीतों पर मचाया धमाल...पटेल मंडप में झूम उठे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पंजाबी गीतों पर मचाया धमाल...पटेल मंडप में झूम उठे लोग
विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..नौचंदी के पटेल मंडप में पंजाबी मियूजिकल नाइट में गीत गाते पंजाबी सिंगर संदीप बरा
नौचंदी मेले के पटेल मंडप में संयुक्त पंजाबी संघ की ओर से शनिवार को पंजाबी म्युजिकल नाइट का आयोजन किया गया। इसमें पंजाबी पॉप गायक संदीप बरार और मिल्ली ने पंजाबी गीतों की धमाकेदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति पर युवा सबसे अधिक थिरके। भंगड़ा और गिद्दा की प्रस्तुति भी शानदार रही।
पंजाबी पॉप सिंगर संदीप बरार ने चर्चित गीत सेम टाइम, सेम जगह..., जाण वाल्या हाल वी नी पूछिया..., सहित अन्य गीतों ने सभागार को पंजाबी रंग में रंग दिया। कई गीतों पर दर्शक लगातार तालियां और सीटियां बजाते रहे। पंजाबी गायिका मिल्ली ने वे दिल जानियां... तू नेड़े-नेड़े रह...जैसे गीतों पर प्रस्तुतियां देकर सबका दिल जीत लिया।
कार्यक्रम में राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, सांसद अरुण गोविल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया और भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी सहित अन्य अतिथि पहुंचे। संचालन संयुक्त रूप से विक्की तनेजा और रवि वोहरा ने किया। अतिथियों का स्वागत संयुक्त पंजाबी संघ के अध्यक्ष सरदार मनमोहन सिंह, महामंत्री पवन सोंधी, कैंट उपाध्यक्ष सुनील वाधवा, नवीन अरोड़ा, मनोज बाटला, महेश बाली, सुरेश सज्जनहार, सरदार राजेंद्र सिंह, अमित चांदना, राज कोहली, सुरेश छाबड़ा एवं धर्मवीर नारंग ने किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में रचित गुलाटी, सुनील चड्ढा, ललित नागदेव, प्रवीण अरोड़ा, अरविंद अरोड़ा, सरदार गुरदीप सिंह कालरा, अमनदीप नायर, एसपीएस जग्गी, गुलशन सचदेवा, रमन जोली, राजेश मिगलानी, राकेश विज, पंकज अनेजा, कमलजीत सिंह, पार्षद अभिनव अरोरा, संजीव सपरा एवं आदर्श सिंह चड्ढा सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।