फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Punjab Police raids Mainaputhi; recovers parts of a stolen motorcycle.

Meerut News: पंजाब पुलिस का मैनापूठी में छापा, चोरी की बाइक का समान बरामद किया

Thu, 18 Jun 2026 09:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
Punjab Police raids Mainaputhi; recovers parts of a stolen motorcycle.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सरूरपुर। थाना सरूरपुर क्षेत्र के गांव मैनापूठी निवासी आरोपी विनय की निशानदेही पर पंजाब पुलिस ने चोरी की बाइक के पुर्जे बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि वह पंजाब में रहकर बाइक चोरी करता था। इसके बाद वह अपने घर पर लाकर काट कर स्पेयर पार्टस को बेचता था। स्थानीय थाना पुलिस भी अब सक्रिय हो गई है। आरोपी के साथियों की तलाश में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार, विनय पंजाब के मोहाली थाना क्षेत्र में रहकर काम करता है। कुछ दिन पहले आरोपी ने मोहाली थाना क्षेत्र से एक बाइक चोरी की। पंजाब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। बाद में पंजाब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर पंजाब पुलिस थाना सरूरपुर पहुंची था। जहां स्थानीय पुलिस के साथ आरोपी की निशानदेही पर छापा मारा। बाइक के कुछ पुर्जे बरामद किए हैं। जबकि थाना पुलिस भी आरोपी की जांच में जुटी है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी किसी गिरोह का सदस्य है। जो बाइक चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed