फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Punjab National Bank pensioners association

Meerut News: प्रेसीडेंट बने प्रियव्रत शर्मा तो प्रभाकर शर्मा को बनाया सेक्रेटरी

Mon, 14 Sep 2026 09:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 09:46 PM IST
विज्ञापन
Punjab National Bank pensioners association
.. पीएनबी पेंशनर्स एसोसिएशन की पहली जनरल बॉडी मीटिंग आयोजित हुई
विज्ञापन

.. बैठक में शामिल हुए 150 से अधिक पेंशनर्स
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन की प्रथम जनरल बॉडी मीटिंग सोमवार को बॉम्बे बाजार न्यू वेस्टर्न यूपी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सभागार में हुई। बैठक में करीब 150 पेंशनर्स शामिल हुए।
मेरठ सर्किल यूनिट के पदाधिकारियों और कार्यकारी समिति की घोषणा की गई। प्रियव्रत शर्मा को प्रेसीडेंट और प्रभाकर शर्मा को सेक्रेटरी बनाया गया। अशोक रस्तोगी को चेयरमैन की जिम्मेदारी दी गई। देहरादून, हरिद्वार, मुरादाबाद, लखनऊ, कानपुर, सिरसा, करनाल और रोहतक से भी पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी पहुंचे।
विज्ञापन

प्रभाकर शर्मा ने सेक्रेटरी रिपोर्ट प्रस्तुत कर सदस्यता की स्थिति और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। अशोक कुमार डे ने पेंशन अपडेट, हेल्थ इंश्योरेंस, नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, दुर्घटना बीमा और एक्सग्रेशिया भुगतान समेत रिटायरीज से जुड़े मुद्दों की जानकारी दी। आरएस वर्मा ने संगठन की कार्यप्रणाली बताते हुए मेरठ यूनिट के गठन पर बधाई दी। संचालन अतुल श्रीवास्तव ने किया। समापन पर प्रियव्रत शर्मा ने सभी सदस्यों, अतिथियों का आभार जताया। बैठक में ऑल इंडिया जनरल सेक्रेटरी अशोक कुमार डे, यूपी-उत्तराखंड स्टेट प्रेसीडेंट आरएस वर्मा, वीके शर्मा और एआर शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed