फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   #Pulwama, traders boycott of Pakistani goods, Rock salt disappeared from the market in muzaffarnagar

खास रिपोर्ट: बाजार से सेंधा नमक गायब, महंगा हुआ छुआरा, पाकिस्तानी सामान का बहिष्कार जारी

Sun, 24 Feb 2019 12:20 PM IST
Dimple Sirohi अभिमन्यु वालिया/ रोहित अग्रवाल, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
अभिमन्यु वालिया/ रोहित अग्रवाल, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 24 Feb 2019 12:20 PM IST
सार

  • व्यापारी बोले, देश हित में करेंगे पाकिस्तानी सामान का बहिष्कार।
  • पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद 200 प्रतिशत टैक्स लगाने के कारण छुआरे और खजूर के रेट भी बढ़े।

विज्ञापन
#Pulwama, traders boycott of Pakistani goods, Rock salt disappeared from the market in muzaffarnagar
अटारी बॉर्डर पर खड़े पाकिस्तानी ट्रक

विस्तार

पुलवामा में आतंकी हमले के बाद सरकार के पाकिस्तान से आने वाली चीजों पर टैक्स बढ़ाने का असर बाजार पर नजर आने लगा है। पाकिस्तान से आने वाले सेंधा नमक, छुआरा आदि कई वस्तुओं की आपूर्ति बॉर्डर पर अटक गई है।

विज्ञापन


ऐसे में बाजार में इनका स्टॉक खत्म होने लगा है। व्यापारियों ने भी पाकिस्तान से आयतित माल मंगवाना बंद कर दिया और साफ कह दिया है कि यदि जरूरी लगा तो वे देश हित में पाकिस्तानी वस्तुओं का  बहिष्कार करेंगे, उसके दूसरे विकल्प भी देश में मौजूद है।

विज्ञापन

पुलवामा की घटना के बाद सरकार ने पाकिस्तान से आने वाली चीजों पर 200 प्रतिशत टैक्स लगा दिया है। इससे इनकी कीमतें दुगने से भी ज्यादा हो गई हैं और सप्लाई बॉर्डर पर ही अटक गई है। बाजार में छुआरे की मांग घट गई और व्यापारियों ने छुआरा मंगवाना बंद कर दिया है। आम दिनों में सहारनपुर में छुआरे की खपत चार से पांच टन है, लेकिन ईद पर रमजान माह में छुआरे की खपत इसकी 10 गुना हो जाती है। यही स्थिति सेंधा नमक की भी है। 

शामली की मंडी जवाहरगंज के थोक ड्राई फूड व्यापारी विजय बहादुर ने बताया कि पाकिस्तान से अमृतसर की बड़ी मंडियों में सबसे ज्यादा  सेंधा नमक, छुआरा, गूगल, गोंद आदि जड़ी बूटियां आती हैं, वहां के बड़े व्यापारी इन्हें देश भर में भेजते हैं। शामली में मोदीनगर के बड़े व्यापारी इसकी सप्लाई भेजते हैं। 

विजय बहादुर बताते हैं कि उनके यहां सेंधा नमक के 30 बोरे महीने में निकलते थे, लेकिन कई दिन से माल ना होने की वजह से स्टॉक खत्म हो गया है। इसी तरह छुआरों का भी स्टॉक भी खत्म होने की स्थिति में है। उनका कहना है कि देश हित में वे पाकिस्तान के आने वाली चीजों का बहिष्कार भी करने को तैयार हैं।

पाकिस्तान को आर्थिक रुप चोट देना जरूरी है। जो चीजें नहीं आएंगी, उनके कई विकल्प देश में मौजूद हैं। मोरगंज बाजार सहारनपुर के छुआरा कारोबारी मयंक गोयल का कहना है कि बाजार में छुआरे की मांग घट गई है। ऐसे में व्यापारी रिस्क नहीं लेना चाहते है। रमजान माह में छुआरे की खपत अधिक होती है। अगर यही हालात रहे तो रमजान माह में छुआरे के दाम भी आसमान छू सकते हैं। 

विज्ञापन

बोले व्यापारी, पाक को सबक सिखाना जरूरी
शामली के थोक व्यापारी मनोज कुमार कहते हैं कि पाकिस्तान देश में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। पुलवामा घटना के बाद उसे कड़ा सबक सिखाना जरूरी है। सभी को मिलकर वहां से होने वाले कारोबार को प्रभावित करना होगा। अब उसे आर्थिक चोट पहुंचानी जरूरी है।

घेर चेंबर मोरगंज बाजार सहारनपुर के ड्राइफ्रूट कारोबारी चंदन कालड़ा का कहना है कि पुलवामा हमले का असर बाजार पर नजर आ रहा है। सहारनपुर जिले में रोजाना चार से पांच टन छुआरे की खपत है। अब मंहगा होने की वजह से बाजार में छुआरे की मांग घट गई है। व्यापारियों ने पाकिस्तान से छुआरा मंगवाना बंद कर दिया। 

मोरगंज बाजार सहारनपुर के व्यापारी अनित गर्ग का कहना है कि पाकिस्तान से अब छुआरा मंगवाना घाटे का सौदा है। शुल्क 200 प्रतिशत होने की वजह से छुआरे की मांग घटी है। इसके अलावा पाकिस्तान से भारी मात्रा में सेंधा नमक भारत आता है। सेंधा नमक भी नहीं मंगा रहे हैं, जिससे दाम बढ़ गए हैं।

बढ़ने लगीं कीमतें
शामली में जो छुआरा थोक में 70 रुपये मिल रहा था, उसकी कीमत 125 रुपये जा चुकी है। थोक में पांच से छह रुपये किलो मिलने वाला सेंधा नमक 11 तक पहुंच गया है। इसी तरह  पिसे हुए नमक का रेट भी 15 से बढ़कर 25 तक पहुंच गया है। इसी तरह खजूर ,गोंद, गूगल आदि की कीमतें भी बढ़ रही हैं।

सहारनपुर में किलोग्राम और पिसा सेंधा नमक दस से 12 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा थी। अब साबुत सेंधा नमक 15 से 16 रुपये किलोग्राम और पिसा हुआ नमक 25 से 30 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed